फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Worker murdered by his own associate on suspicion of an illicit relationship

कैमरे में कैद कातिल: वृंदावन में मजदूर की हत्या का पर्दाफाश, 'एक फीट' की चूक ने आरोपी को पहुंचाया जेल

Sat, 12 Sep 2026 11:09 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, वृंदावन
संवाद न्यूज एजेंसी, वृंदावन Published by: विकास कुमार Updated Sat, 12 Sep 2026 11:09 PM IST
सार

पुलिस पूछताछ में हत्यारोपी कन्हैया ने बताया कि पप्पू को वह पिछले चार साल से जान पहचान मजदूरी के दौरान हुई थी। वह ही उसे चार सितंबर को वृंदावन मजदूरी लिए अपने साथ लाया था। सात सितंबर को चैतन्य विहार सेक्टर चार में गेस्टहाउस में सेटरिंग करने का कार्य मिला। हत्यारोपी ने बताया कि वह अक्सर उसकी परिवार की महिला के बारे में गंदे शब्दों का प्रयोग करता था। 

विज्ञापन
Worker murdered by his own associate on suspicion of an illicit relationship
हत्यारोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के वृंदावन के चैतन्य विहार स्थित निर्माणाधीन गेस्ट हाउस में श्रमिक की हत्या उसके साथी ने परिवार की महिला से अवैध संबंध के शक में और बहन के बारे में अपशब्द बोलने पर की थी। पुलिस ने घटना के दो दिन बाद हत्यारोपी को पवन हंस हेलीपैड के समीप से गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से मृतक का मोबाइल और नकदी भी बरामद की है।

विज्ञापन

 

पवन को किया गया गिरफ्तार
चैतन्य विहार सेक्टर-4 में गुरुवार सुबह निर्माणाधीन गेस्ट हाउस में शटरिंग का कार्य करने वाले 42 वर्षीय श्रमिक औरैया के मुग्गपुर निवासी संजीव कुमार उर्फ पप्पू की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है। मृतक के साथ चार साल से कार्य कर रहे उसके साथी श्रमिक औरैया, कछपुरा, विधूना निवासी कन्हैया को पवन हंस हेलीपैड के समीप से शुक्रवार देर रात गिरफ्तार किया है। उसके पास से मृतक का मोबाइल और 750 रुपये बरामद किए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बल्ली से किया सिर पर वार
पुलिस पूछताछ में हत्यारोपी कन्हैया ने बताया कि पप्पू को वह पिछले चार साल से जान पहचान मजदूरी के दौरान हुई थी। वह ही उसे चार सितंबर को वृंदावन मजदूरी लिए अपने साथ लाया था। सात सितंबर को चैतन्य विहार सेक्टर चार में गेस्टहाउस में सेटरिंग करने का कार्य मिला। हत्यारोपी ने बताया कि वह अक्सर उसकी परिवार की महिला के बारे में गंदे शब्दों का प्रयोग करता था। उसे शक था कि परिवार की महिला से उसके अवैध संबंध हैं। ऐसा शक होने और उसकी परिवार की महिलाओं के लिए गंदे शब्दों का आए दिन प्रयोग करने पर गुस्साए कन्हैया ने जैसे ही नौ सितंबर की रात को पप्पू बाहर से खाना खाकर निर्माणाधीन गेस्टहाउस पर रात को लौटा तभी उसने वहां पड़ी ढाई-तीन फुट लंबी बल्ली से उसके सिर पर प्रहार कर उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद वह मृतक का मोबाइल को बंद कर उसे और उसके पास रखे रुपये भी लेकर भाग गया। दस सितंबर की सुबह एक फोन कॉल से मृतक के भाई राजेश कुमार को हत्या की घटना का पता चलने पर उसके साथी कन्हैया के विरुद्ध हत्या के मामले में वृंदावन कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

विज्ञापन

अविवाहित था पप्पू
मृतक पप्पू अविवाहिता था। वह दो दिन पूर्व ही विधुना अपने घर से लौटकर आया था। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर का है। दो भाइयों विवाहित हैं और विधूना में ही रहते हैं। मृतक का मौसेरा भाई पुलिस में है। जानकारी के बाद वह वृंदावन आकर उन्होंने अन्य परिजनों के साथ मिलकर कानूनी घटना की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

एक फीट ऊंची दीवार होती तो सीसीटीवी में न पहचाना जाता हत्यारोपी
चैतन्य विहार फेज दो में स्थित निर्माणाधीन गेस्ट हाउस में संजीव कुमार उर्फ पप्पू की कन्हैया ने हत्या की। वह घटना गेस्टहाउस के सामने एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि निर्माणधीन गेस्टहाउस की दीवार एक फीट और ऊंची होती तो हत्यारोपी द्वारा बल्ली मारते हुए घटना सीसीटीवी में कैद नहीं हो पाती और पुलिस को हत्यारोपी की पहचान करने में कठिनाई से गुजरना पड़ता। पड़ौस में लगे सीसीटीवी में गौर से देखने पर ही हत्या का खुलासा हो सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed