{"_id":"642487327da5711402010694","slug":"worker-killed-one-injured-due-to-roof-collapse-mathura-news-c-29-1-agr1017-50805-2023-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: छत गिरने से मजदूर की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: छत गिरने से मजदूर की मौत, एक घायल
विज्ञापन
राया(मथुरा)। हौल्ला गांव में बुधवार सुबह पुराने मकान को तोड़ते समय छत भरभरा कर गिर गई। मलबे के नीचे दबने से एक मजदूर की मौत हो गई और उसका साथी घायल हो गया।
थाना राया क्षेत्र के हौल्ला निवासी गोवर्धन सिंह के पुराने मकान की छत को देवी सिंह (55) निवासी हौल्ला और मोहन सिंह निवासी चमोली (उत्तराखंड) तोड़ रहे थे। तभी छत भरभरा कर गिर पड़ी। मलबे के नीचे दोनों लोग दब गए। यह देखकर मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए और बचाव कार्य शुरू किया।
काफी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक देवी सिंह की मौत हो चुकी थी। प्रभारी निरीक्षक ओमहरि वाजपेयी मौके पर पहुंचे और मोहन सिंह को उपचार के लिए भेज दिया। देवी सिंह के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस मामले में देर शाम तक कोई तहरीर नहीं मिली थी।