फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   women were asking question for development

‘मैं क्या कर सकता हूं, सरकार अखिलेश की है’

Sun, 24 May 2015 12:31 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Sun, 24 May 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
women were asking question for development
बर का नगला में चार माह से बिजली के कई खंभे टूटे पड़े हैं। इससे यहां आपूर्ति ठप है। कहीं कोई सुनवाई न होने पर शनिवार को गांव की महिलाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सभास्थल पर पहुंच गईं।
विज्ञापन


महिलाओं ने सभास्थल पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी को घेर लिया। समस्या सुन कर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले कि इस समस्या का मैं क्या कर सकता हूं, प्रदेश में अखिलेश यादव की सरकार है। आपको कौन सिखा कर यहां भेज रहा है।
विज्ञापन


मोदी इसमें क्या कर सकते हैं? इसके बाद महिलाओं ने भाजपा के जिला महामंत्री ठाकुर ओमप्रकाश सिंह घेर लिया। इस दौरान पास ही मौजूद सिटी मजिस्ट्रेट विजय कुमार और बिजली निगम के अधिकारी महेंद्र कुमार आ गए। उन्होंने महिलाओं को आश्वासन देकर गांव भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बद बर का नगला में खंभे बदलने का काम शुरू हो गया था। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का घेराव करने वाली महिलाओं में मीरा शर्मा, वेदो, विमला, कृष्णा, सुनीता आदि शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed