{"_id":"69de8f1022acacb2e008d314","slug":"women-walked-3-kilometers-with-cylinders-on-their-heads-but-couldnt-find-gas-mathura-news-c-412-1-mt21004-7074-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: सिर पर सिलिंडर रख 3 किमी पैदल चलीं महिलाएं, नहीं मिली गैस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: सिर पर सिलिंडर रख 3 किमी पैदल चलीं महिलाएं, नहीं मिली गैस
विज्ञापन
फोटो सिर पर खाली सिलिंडर लेकर जाती महिलाएं।
चौमुहां। क्षेत्र में रसोई गैस की किल्लत कम होने का नाम नहीं ले रही है। उपभोक्ताओं को बुकिंग के हफ्तों बाद भी सिलिंडर नहीं मिल पा रहे हैं। सबसे बुरा हाल महिलाओं का है। मंगलवार को क्षेत्र के कई महिलाएं सिर पर सिलिंडर रखकर तीन किमी दूर एजेंसी पर पहुंचीं, लेकिन वहां स्टॉक खत्म की बात कह कर वापस लौटा दिया गया।
चौमुहां स्थित इण्डेन ग्रामीण वितरक एजेंसी और नौगांव गैस एजेंसी पर इन दिनों हाहाकार है। उपभोक्ताओं की शिकायत है कि बुकिंग के पांच-पांच दिन बीत जाने के बाद भी मोबाइल पर ओटीपी नहीं आ रहा है। जिनके फोन पर ओटीपी आ भी जाता है, उन्हें गैस गोदाम पर स्टॉक खत्म का बोर्ड दिखाकर लौटा दिया जाता है। मंगलवार सुबह कई ग्राहकों को लौटाया गया।
अकबरपुर निवासी पिंकी और उनके साथ आई अन्य गृहणियों ने अपना दुख बयां किया। पिंकी ने बताया कि उन्होंने एक महीने पहले सिलिंडर बुक कराया था। घर में गैस खत्म होने के कारण चूल्हे पर खाना बनाना पड़ रहा है। मजबूरन वह अकबरपुर से तरौली तक रिक्शे में पहुंचीं, लेकिन वहां से नौगांव स्थित गैस एजेंसी तक 3 किलोमीटर का सफर सिर पर सिलिंडर रखकर पैदल तय किया। इसके बाद गैस एजेंसी मैनेजर ने उन्हें शाम तक सिलिंडर घर पहुंचने की बात कहकर लौटा दिया। संवाद