फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Women troubled by water shortage staged a protest

Mathura News: पानी की किल्लत से परेशान महिलाओं ने किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Women troubled by water shortage staged a protest
नगर निगम कार्यालय में हंगामा करतीं महिलाएं
वृंदावन। भीषण गर्मी में पानी की किल्लत से परेशान वार्ड संख्या 34, राधा निवास क्षेत्र की महिलाओं ने बृहस्पतिवार को नगर निगम के जोनल कार्यालय पर प्रदर्शन किया। महिलाओं ने खाली बर्तन लेकर प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी जताई और नगर निगम अधिकारियों से समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की।
विज्ञापन


प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं का कहना है कि पिछले करीब एक महीने से उनके क्षेत्र में पानी की आपूर्ति पूरी तरह ठप है। इस कारण उन्हें रोजाना पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है और घरेलू कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। स्थानीय निवासी पूनम निषाद ने बताया कि नगर निगम से कई बार शिकायत की जा चुकी है लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। पानी के टैंकर भेजे जा रहे हैं, लेकिन वह भी ऐसी जगह खड़े किए जाते हैं जहां गंदगी के कारण वहां जाना भी मुश्किल होता है।
विज्ञापन


आरती अग्रवाल ने नाराजगी जाहिर करते हुए बताया कि न तो पानी की समस्या का स्थायी समाधान किया गया है और न ही क्षेत्र की साफ-सफाई पर कोई ध्यान दिया जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान अपर नगर आयुक्त सीपी पाठक मौके पर पहुंचे और महिलाओं को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान किया जाएगा। प्रदर्शन करने वाली महिलाओं में आरती अग्रवाल, ज्योति रुहेला, मीनाक्षी, शिल्पा, गुड्डी, अंजना, कुसुमा और पूनम निषाद मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed