{"_id":"69d401e2bfa082fdb404039d","slug":"women-outraged-over-gas-shortage-mathura-news-c-369-1-mt11009-144695-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: गैस की किल्लत पर भड़कीं महिलाएं, जाम लगाकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: गैस की किल्लत पर भड़कीं महिलाएं, जाम लगाकर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
गैस की किल्लत से परेशान होकर प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं को समझाते पुलिसकर्मी।
मथुरा। गैस सिलिंडर की किल्लत अब रसोई तक सीमित नहीं रही है। समस्या से जूझ रहीं महिलाएं सड़क पर निकलकर प्रदर्शन कर रही हैं। सोमवार को लक्ष्मीनगर में सिलिंडर नहीं मिलने पर महिलाओं ने खाली सिलिंडर रखकर रोड पर जाम कर दिया। इससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
महिलाओं का आरोप है कि पिछले कई दिनों से बुकिंग के बाद भी सिलिंडर नहीं मिल रहा है। घरों में खाना बनाना मुश्किल हो गया है। बार-बार एजेंसी के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। आक्रोशित महिलाओं ने रोड जाम करके प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और समाधान की मांग की। इससे यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो गई। सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना पर पहुंची जमुनापार थाने की पुलिस ने महिलाओं को समझाकर सड़क से हटाया और यातायात सुचारू किया। जिला पूर्ति अधिकारी संजीव सिंह का कहना कि अगर बुकिंग के बाद सिलिंडरों की आपूर्ति नहीं हो रही है तो जांच कराई जाएगी। संबंधित गैस एजेंसी को नोटिस देकर जवाब मांगा जाएगा।
--
-ढाबा-होटल संचालकों को राहत
गैस की किल्लत के बीच होटल और ढाबा कारोबारियों के लिए राहत भरी खबर आई है। सरकार ने व्यावसायिक गैस सिलिंडरों की आपूर्ति व्यवस्था में बदलाव करते हुए पंजीकृत उपभोक्ताओं के लिए 20 फीसदी आपूर्ति को मंजूरी दे दी है। यह नई व्यवस्था एक अप्रैल से प्रभावी रूप से लागू कर दी गई है। जिला पूर्ति अधिकारी अनुसार, अगर कोई उपभोक्ता छह माह में पांच सिलिंडरों का उपयोग करता था, तो उसे अब एक सिलिंडर आवंटित किया जाएगा।