फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Women did the Chunari wish of Yamuna Maharani

Mathura News: महिलाओं ने किया यमुना महारानी का चुनरी मनोरथ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Women did the Chunari wish of Yamuna Maharani
यमुना जी पर चुनरी मनोरथ करने जाती हुईं महिलाएं। स्वयं - फोटो : संवाद
वृंदावन। प्रस्तावित श्रीबांकेबिहारी मंदिर कॉरिडोर और न्यास गठन के विरोध में महिलाओं ने मंगलवार को यमुना तट पर चुनरी मनोरथ का आयोजन किया। महिलाओं ने यमुना मैया का पूजन-अर्चन किया और भजन-कीर्तन करते हुए परियोजना के विरुद्ध आह्वान किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहीं नीलम गोस्वामी ने बताया कि यह मनोरथ यमुना जी को समर्पित था। उन्होंने कहा कि हमारी यमुना मैया ही इस कॉरिडोर रूपी राक्षस का अंत करें, यही प्रार्थना है। उन्होंने कॉरिडोर को वृंदावन की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान के लिए गंभीर खतरा बताया।
विज्ञापन

पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष मधु शर्मा ने कहा कि महिलाओं ने यमुना जी को लंबी चुनरी अर्पित की और सामूहिक भजन-कीर्तन के माध्यम से अपनी भावनाएं प्रकट कीं। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि इस परियोजना पर पुनर्विचार किया जाए, क्योंकि इससे सैकड़ों परिवारों के विस्थापन का खतरा है और धार्मिक स्थलों को नुकसान हो सकता है। इस दौरान सुनीता गोस्वामी, सुमन गोस्वामी मधु गोस्वामी, पुष्पा गोस्वामी, निशा शर्मा, राखी गोस्वामी, माला गोस्वामी, पूनम गोस्वामी, अंजना गोस्वामी, सीमा गोस्वामी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed