{"_id":"6a63c6df60c6f422470ba234","slug":"women-crossed-eight-lakh-rupees-worth-of-jewelery-and-cash-mathura-news-c-369-1-mt11009-149919-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: महिलाओं ने पार किए आठ लाख के गहने व नकदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: महिलाओं ने पार किए आठ लाख के गहने व नकदी
विज्ञापन
मथुरा। महाकौशल एक्सप्रेस से मध्य प्रदेश जाने के लिए निकले दंपती के बैग से एसबीआई चौराहे के निकट ई-रिक्शा में साथ बैठीं दो महिलाओं ने नकदी समेत करीब आठ लाख रुपये के आभूषण चुरा लिए। जंक्शन पर पहुंचने के बाद दंपती को चोरी का अहसास हुआ तो वह वापस घर लौट आए और कोतवाली में तहरीर दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
राधापुरम निवासी प्रभाकर जैन ने बताया कि उन्होंने बुधवार को मध्य प्रदेश में रिश्तेदारी में जाने के लिए महाकौशल एक्सप्रेस में रिजर्वेशन कराया था। दोपहर को वह पत्नी के साथ गोवर्धन चौराहे से ई-रिक्शा में बैठे। एसबीआई चौराहे से जंक्शन तक दो और महिलाएं ई-रिक्शा में बैठ गईं, उनके साथ एक बच्चा भी था। आरोप है कि रास्ते में महिलाओं ने शातिर तरीके से बैग से 11 हजार रुपये, मंगलसूत्र, चैन, अगूंठी समेत आठ लाख रुपये के आभूषण पार कर दिए।
जंक्शन पर रुकने के बाद ई-रिक्शा चालक को किराये के पैसे देने के लिए उन्होंने बैग से पर्स निकाला तो वह खाली था। इसके बाद उन्होंने जंक्शन पर ही महिलाओं की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।