{"_id":"688b961226db3e1a87042d2d","slug":"women-commission-president-babita-chauhan-got-angry-on-aniruddhacharya-comment-on-women-2025-07-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: 'अनिरुद्धाचार्य पहले खुद ज्ञानी बन जाएं...', महिलाओं के लिए अपशब्द पर भड़कीं आयोग अध्यक्ष बबीता चाैहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'अनिरुद्धाचार्य पहले खुद ज्ञानी बन जाएं...', महिलाओं के लिए अपशब्द पर भड़कीं आयोग अध्यक्ष बबीता चाैहान
Thu, 31 Jul 2025 09:43 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Thu, 31 Jul 2025 09:43 PM IST
सार
महिलाओं के लिए अपशब्द कहने के मामले में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चाैहान ने भागवताचार्य अनिरुद्धाचार्य पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कथावाचक ऐसे शब्दों से क्या संदेश देना चाहते हैं।
विज्ञापन
कथावाचक अनिरुद्धाचार्य व राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चाैहान।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
अनिरुद्धाचार्य की बुद्धि-शुद्धि के लिए हवन करना पड़ेगा। कथावाचक दूसरों को ज्ञान बांटते फिरते हैं, पहले वह खुद ज्ञानी बन जाएं। कम उम्र में अधिक ख्याति मिलने को वह संभाल नहीं पा रहे हैं। महिलाओं के लिए ऐसे अपशब्द बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। ये बातें बृहस्पतिवार को मथुरा पहुंचीं राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबिता चौहान ने कहीं।
उन्होंने कहा कि महिला आयोग ने उनके बयान का संज्ञान लिया है। इस तरह के अपशब्द बोलने का किसी को अधिकार नहीं है। महिला अधिवक्ताओं ने भी इसकी शिकायत की है। उन्होंने कहा कि सभी महिलाओं को आघात लगा है कि व्यासपीठ पर बैठकर इतना बड़ा कथावाचक इस तरह की भाषा का उपयोग कैसे कर सकता है।

उन्होंने कहा कि वह हवन कर भगवान से प्रार्थना करेंगी की अनिरुद्धाचार्य जी की बुद्धि को ठीक कर दें। अध्यक्ष ने कहा कि पहले भी व्यासपीठ पर बैठकर कथावाचक ने अपशब्द कहे हैं। कथाओं का आयोजन देश की संस्कृति और संस्कारों को जिंदा रख सकें। आखिर वह महिलाओं के लिए ऐसे अपशब्द कहकर क्या संदेश देना चाहते हैं।
उन्होंने कहा कि व्यासपीठ पर बैठकर कथावाचक की जिम्मेदारी है कि वे व्यासपीठ पर बैठकर कुछ बेहतर संदेश दें। उन्होंने कथावाचक के बयान को विनाशकाले विपरीत बुद्धि बताया।
ये भी पढ़ें-फंदे पर लटकी मिली ASP की पत्नी: डेढ़ साल के मासूम ने दी मुखाग्नि, पति के आने की सूचना पर भड़का आक्रोश