फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Woman trapped between train and platform

Mathura News: ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच फंसी रही महिला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
Woman trapped between train and platform
मथुरा। चलती ट्रेन में दौड़कर चढ़ना महिला यात्री को भारी पड़ गया। पैर फिसलने पर महिला ट्रेन से नीचे गिर पड़ी और ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच फंस गई। यात्री ने चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोका। इसके बाद आरपीएफ टीम ने ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच फंसी महिला को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


यह हादसा रविवार सुबह जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर 1 पर हुआ। चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रही 28 वर्षीय महिला डी-13 कोच से नीचे गिर गई। सिविल लाइन मोती टीला रोड तालबेहट खंडी ललितपुर झांसी निवासी सोनिया ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच फंस गई। ये देख ट्रेन में मौजूद एक यात्री ने चेन पुलिंग कर दी। महिला की हालत देख प्लेटफार्म पर यात्रियों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही आरपीएफ टीम मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


आरपीएफ टीम ने ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच फंसी महिला को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। हादसे में महिला के बाएं पैर में गंभीर चोट आई है, उसे तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद परिजन महिला को अपने साथ निजी अस्पताल में ले गए। बताया जा रहा है कि महिला परिजनों के साथ मथुरा घूमने आई थी। घर वापस जाते समय यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे की वजह से जंक्शन पर रुकी रही ताज एक्सप्रेस
नई दिल्ली से चली ट्रेन संख्या 12280 ताज एक्सप्रेस सुबह 8 बजकर 47 मिनट पर जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर 1 पहुंची। पांच मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन को झांसी रूट पर आगे बढ़ना था। हादसे की वजह से ट्रेन 11 मिनट तक जंक्शन पर खड़ी रही। महिला को बाहर निकालने के बाद ट्रेन गंतव्य के लिए रवाना हुई।

चलती ट्रेन में चढ़ने की गलती न करें यात्री
चलती ट्रेन में चढ़ना बेहद खतरनाक है। कई यात्री चलती ट्रेन में चढ़ने की गलती कर हादसे का शिकार हो चुके हैं। ऐसे में ये बेहद जरूरी है कि यात्री रफ्तार पकड़ चुकी ट्रेन में चढ़ने की गलती बिल्कुल न करें। ऐसा करना जानलेवा साबित हो सकता है।


ताज एक्सप्रेस के डी-13 कोच से महिला यात्री गिर गई थी। वह ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच फंस गई। महिला को बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया, वहां से परिजन अपने साथ ले गए।
-अवधेश गोस्वामी, प्रभारी निरीक्षक, आरपीएफ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed