{"_id":"72ce9511deaa05c4e7b60baa90ce445c","slug":"woman-suicide-with-her-child-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने दुधमुंहे बच्चे संग आत्मदाह कर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने दुधमुंहे बच्चे संग आत्मदाह कर दी जान
ब्यूूराे अमर उजाला
Updated Mon, 23 Feb 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
शेरगढ़ (मथुरा)। थाना शेरगढ़ के गांव अगरयाला में शनिवार सायं मानसिक तनाव में एक महिला सोनम (30) ने अपने चार माह के दुधमुंहे बच्चे को सचिन को गोद में ले केरोसिन छिड़क कर आग लगा ली। आग में जलने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस ने सचिन के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और उसके बाद उसे परिवारीजनों को सौंप दिया।
सोनम गांव अगरयाला निवासी महावीर की पत्नी थी। मूलरूप गांव गगई चंडौस अलीगढ़ निवासी सोनम का पहले पति से तलाक हो गया था। डेढ़ वर्ष पूर्व सोनम ने महावीर संग दूसरी शादी की थी। सोनम को चार माह पहले बेटा हुआ था, जिसका नाम सचिन रखा गया था। बताया जा रहा है कि कुछ समय से सोनम मानसिक रूप से तनाव की शिकार थी। घटना की सूचना उसके मायके वालों को लगभग पांच घंटे बाद दी गई, उनकी सूचना पर पुलिस गांव में पहुंची।
तब तक सोनम के शव का गुपचुप दाह संस्कार कर दिया गया। सचिन के शव को जल समाधि दे या दफनाए इसी उहा पोह के चलते उसका अंतिम संस्कार नहीं हो पाया था। एसओ शेरगढ़ ने बताया कि सोनम के पिता वीरपाल व अन्य लोगों ने सोनम की पहली शादी टूटने के बाद मानसिक रूप से परेशान रहने और आगरा में इलाज चलने की बात बताई है।