फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman stole jewelery worth Rs 3 lakh on the pretext of exchanging old utensils

शातिर महिलाओं का गिरोह: मथुरा में सक्रियता...रहें इनसे सावधान, बर्तनों के बहाने पीड़िता से की तीन लाख की ठगी

Sun, 18 Aug 2024 11:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 18 Aug 2024 11:22 AM IST
सार

मथुरा में शातिर महिलाओं का गिरोह सक्रिय है। ये गिरोह घर में अकेली महिलाओं को शिकार बनाता है। लालच में फंसाकर ठगी की वारदात को अंजाम दिया जाता है। ऐसा ही मामला बठैन गेट वाल्मीकि बस्ती में सामने आया। 
 

विज्ञापन
Woman stole jewelery worth Rs 3 lakh on the pretext of exchanging old utensils
ठगी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अगर कोई महिला आपके घर पर आकर पुराने बर्तन के बदले नए बर्तन या पुराने सोने के बदले नया आभूषण देने की बात कहे तो आप सतर्क हो जाएं। ऐसी ही एक ठग महिला ने नए बर्तन देने के नाम पर एक महिला से तीन लाख रुपए की ठगी कर चंपत हो गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बठैन गेट वाल्मीकि बस्ती निवासी पप्पै के घर शुक्रवार शाम करीब 5 बजे एक महिला आई। घर में उनकी पत्नी पुष्पा मौजूद थीं। ठग महिला ने पुष्पा ने कहा कि वह 30 रुपये में उनके घर में रखे पुराने बर्तनों को नए बर्तनों में बदल देगी। उसके प्रभाव में आई पुष्पा घर में रखे बर्तन लेने चली गईं। इसी दौरान ठग महिला ने शायद पुष्पा पर कुछ नशीले पदार्थ आदि का प्रभाव कर दिया।
विज्ञापन


पुष्पा ने घर में रखे करीब तीन लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण ठग महिला को सौंप दिए। आभूषण मिलते ही ठग महिला वहां से चंपत हो गई। पुष्पा को बाद में होश आया तो उसने यह बात अपने परिजनों को बताई। परिजनों ने ठग महिला को इधर-उधर खोजने का प्रयास किया, लेकिन कोई सफलता नही मिली। उधर पुष्पा की हालत खराब हो गई, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पप्पै ने थाने में तहरीर दी है। साथ ही खुद ही मोहल्ले के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed