{"_id":"6687a6efbcfee5241301f13d","slug":"woman-pushed-fell-down-and-died-who-trying-to-mediate-fight-in-mathura-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: झगड़े का बीच-बचाव कर रही महिला धक्का लगने से गिरी, हो गई मौत; खेत में पानी लगाने को लेकर हुआ विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: झगड़े का बीच-बचाव कर रही महिला धक्का लगने से गिरी, हो गई मौत; खेत में पानी लगाने को लेकर हुआ विवाद
Fri, 05 Jul 2024 01:25 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Fri, 05 Jul 2024 01:25 PM IST
सार
झगड़े का बीच-बचाव कर रही महिला धक्का लगने से गिर गई। इससे उसकी मौत हो गई। खेत में पानी लगाने को लेकर विवाद शुरू हुआ था।
विज्ञापन
anuj crime
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मथुरा में शुक्रवार की सुबह खेत में पानी लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इसमें बीच-बचाव करते समय महिला की गिरने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
घटना नौहझील थाना क्षेत्र के चांदपुर कलां गांव की है। गांव में खेत पर लगी ट्यूबवेल से खेतों में पहले पानी लगाने को पुष्पेंद्र पक्ष व अशोक पक्ष में विवाद हो गया। देखते-ही-देखते दोनों पक्षों गाली-गलौज करते हुए हाथापाई पर उतर आये दोनों ओर से लात घूंसे चलने लगे। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई।
विज्ञापन
दोनों पक्षों में विवाद बढ़ता देख पुष्पेंद्र की 45 वर्षीय चाची विजय मौके पर पहुंची और बीच-बचाव कराने लगीं। बीच-बचाव करते वक्त वह सड़क पर गिर गईं और दम तोड़ दिया।मौत होते ही दोनों पक्षों में हड़कंप मच गया और सूचना इलाका पुलिस को दी। सूचना पर थाना प्रभारी शैलेन्द्र सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
वहीं सीओ गुंजन सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण करके जनकारी ली। थाना प्रभारी शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में बीच-बचाव करते वक्त महिला की मौत हुई है। शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं हैं। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।