फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   woman poured petrol on herself in front of police amidst dispute over pathway In Mathura

Mathura: रास्ते के विवाद में महिला का हंगामा, पुलिस के सामने खुद पर डाला पेट्रोल; आग लगाने की कोशिश

Sun, 05 Jul 2026 04:38 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 05 Jul 2026 04:38 PM IST
सार

मथुरा में रास्ते के विवाद में महिला ने हंगामा कर दिया। पुलिस के सामने खुद पर पेट्रोल डाल लिया। महिला का आरोप था कि जबरन उसके खेत में से रास्ता बनाया जा रहा है। 

विज्ञापन
woman poured petrol on herself in front of police amidst dispute over pathway In Mathura
महिला ने खुद पर डाला पेट्रोल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के शेरगढ़ क्षेत्र में रास्ते के विवाद को लेकर रविवार को तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस और राजस्व विभाग की टीम के सामने एक महिला ने खुद पर पेट्रोल डाल लिया। खुद को आग लगाने की कोशिश करने लगी। इस दाैरान पुलिस ने महिला को किसी तरह रोका। घटना के बाद रास्ता निर्माण का कार्य रोक दिया गया। 
विज्ञापन


विज्ञापन


महिला लक्ष्मी का आरोप है कि उनकी निजी जमीन में होकर रास्ता बनाया जा रहा है। महिला का आरोप था कि पुलिस की मिलीभगत से खेत में होकर रास्ता बनाया जा रहा है। मामले में पुलिस का कहना है कि बिहार वन आश्रम और महिला के बीच रास्ते का विवाद चल रहा है। राजस्व टीम ने कार्रवाई के दौरान सुरक्षा की मांग की थी, जिसके चलते पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया था। पुलिस के अनुसार महिला द्वारा अपने ऊपर पेट्रोल डालने के बाद रास्ता निकालने की कार्रवाई रोक दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed