फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   woman jumped in pond with son

महिला ने पोखर में कूदकर दी जान, बचाने में बेटा भी डूबा

Sat, 05 Nov 2016 10:52 PM IST
अमर उजाला कोसीकलां
अमर उजाला कोसीकलां Updated Sat, 05 Nov 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
woman jumped in pond with son
तालाब - फोटो : अमर उजाला
गांव सिरथला में एक महिला ने पोखर में कूदकर जान दे दी। मां को बचाने के चक्कर में पुत्र भी पोखर में कूद गया। ग्रामीणों ने दोनों को डूबते देखा तो शोर मचा दिया। मां-बेटे को पोखर से निकालकर नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां दोनों की मौत हो गई। घटना का कारण गृहक्लेश बताया गया है। 
विज्ञापन


गांव सिरथला निवासी भरती गांव में मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। बताया गया है कि शुक्रवार रात को भरती की उसकी पत्नी नैहनी (40) किसी बात को लेकर अनबन हो गई। शनिवार को सुबह भरती काम पर चले गए। उसके बाद नैहनी गांव के समीप ही बनी पोखर में कूद गई। नैहनी को कूदते हुए उसके 14 वर्षीय पुत्र माठू ने देख लिया। माठू भी मां को बचाने के लिए पोखर में कूद गया। 
विज्ञापन

दोनों को पोखर में डूबते हुए वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने देख लिया। थोड़ी देर में भीड़ लग गई।

ग्रामीणों ने दोनों को पोखर से बाहर निकाला और भरती को सूचना दी। मां-बेटे को उपचार के लिए नर्सिंग होम में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। माठू कक्षा 11 का छात्र था। भरती के चार बच्चे हैं। एसपी ग्रामीण अरुण कुमार ने घटना से अनभिज्ञता जाहिर की और जानकारी करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed