फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Woman head crushed by beggars in Mathura Junction admitted to hospital in critical condition

UP: भीख मांगने वालों ने कुचला महिला का सिर, स्टेशन की पार्किंग में फेंका; मामूली विवाद पर वारदात को दिया अंजाम

Thu, 18 Apr 2024 05:09 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 18 Apr 2024 05:09 PM IST
सार

भीख मांगने वालों ने महिला का सिर कुचल दिया। पार्किंग में गंभीर हालत में पड़ी मिली। मामूली कहासुनी पर वारदात को अंजाम दिया। 

विज्ञापन
Woman head crushed by beggars in Mathura Junction admitted to hospital in critical condition
मथुरा जंक्शन - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन की धौली प्याऊ पार्किंग के पास बृहस्पतिवार सुबह एक महिला घायल हालत में मिली। उसके सिर पर जोरदार प्रहार के निशान पाए गए। सूचना पर पहुंची शहर कोतवाली पुलिस ने महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से उसे मेडिकल कॉलेज के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन


वाकया सुबह सात बजे करीब का है। धौली प्याऊ पार्किंग के पास ही भीख मांगने वाली महिला रेशमा ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। यहां करीब 42 वर्षीय अज्ञात महिला घायल अवस्था में पड़ी थी। सिर से खून बह रहा था। पुलिस ने उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। 
विज्ञापन


इंस्पेक्टर रवि त्यागी ने बताया कि अभी तक की जांच में यह सामने आया है कि स्टेशन पर ही रहने वाले अन्य मांगने-खाने वालों से महिला का विवाद शराब के नशे में हुआ था। उसी विवाद में उसके सिर पर हमला किया गया है। आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज उसे रेफर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed