{"_id":"5830a92a4f1c1bcc5e8febc1","slug":"woman-have-beaten-her-husband-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने एसएसपी आफिस के सामने पति को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने एसएसपी आफिस के सामने पति को पीटा
अमर उजाला मथुरा
Updated Sun, 20 Nov 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
महिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार को दोपहर में एक महिला ने अपने पति को एसएसपी आफिस के सामने जमकर पीटा। जब यहां भीड़ इकट्ठा हो गई तो महिला भागकर सड़क पर आ गई और सेना के ट्रक के आगे लेट गई। लोगों ने हटाने की कोशिश की तो उनसे भी भिड़ गई और पत्थर फेंकने लगी। इस दौरान सड़क पर जाम लग गया। बाद में महिला के पति ने बताया कि वह मानसिक रूप से कमजोर है।
दोपहर में करीब एक बजे एसएसपी आफिस के सामने अचानक एक महिला ने युवक पर हमला कर दिया और उसे लात घूंसों से पीटने लगी। पहले तो माजरा किसी के समझ नहीं आया मगर जब युवक ने बताया कि वह उसकी पत्नी है तो लोग एक साइड खड़े हो गए। करीब 15 मिनट तक महिला ने युवक को पीटा लेकिन कोई पुलिस वाला उसे बचाने नहीं आया।
थोड़ी देर बाद महिला सड़क पर पहुंच गई और वाहनों को रोक दिया। सेना के ट्रक के आगे खड़ी हो गई थी। कुछ ही देर में इस व्यस्त मार्ग पर जाम लग गया। बाद में वह खुद ही चली गई। कासगंज निवासी सुरेंद्र ने बताया कि वह उसकी पत्नी है। चार दिन पहले किसी को बताए बिना कासगंज से आ गई थी। वह ढूंढ रहा था। आज जब मथुरा में मिली तो वह घर ले जाने लगा। बस इसी पर हमला कर दिया। सुरेंद्र ने बताया कि उसने ससुराल में भी जानकारी दी थी लेकिन वह उल्टे उस पर ही आरोप लगाने लगे।