फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Woman Found with Throat Slit Inside Locked Room in Mathura, Probe Underway

मथुरा में बड़ी वारदात: कमरे में बिखरा खून, कटा हुआ गला, महिला की ऐसे हाल में मिली लाश; देखकर कांप गए लोग

Tue, 28 Jul 2026 02:12 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 28 Jul 2026 02:12 PM IST
सार

मथुरा के जैंत थाना क्षेत्र के गांव बाठी में एक महिला का गला कटा शव बंद कमरे में मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
 

विज्ञापन
Woman Found with Throat Slit Inside Locked Room in Mathura, Probe Underway
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के थाना जैंत क्षेत्र के गांव बाटी में मंगलवार सुबह बंद कमरे में एक महिला का रक्तरंजित शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला की किसी नुकीली वस्तु से गले पर वार कर नृशंस हत्या की गई थी। सूचना पर पुलिस, फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचे तथा साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी। पति की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन




 

गांव बाटी के जाटव मोहल्ला निवासी विजय पत्नी राजपाल सोमवार रात घर पर अकेली सोई थीं। उनके पति राजपाल भी बाहर रहकर नौकरी करते हैं। बड़ा बेटा कुलदीप बल्लभगढ़ में मैकेनिकल इंजीनियर है, जबकि छोटा बेटा छोटू उर्फ नेम सिंह मथुरा में पेंटिंग का काम करता है। वह करीब आठ दिन पहले आगरा स्थित अपनी बुआ के यहां एक पारिवारिक कार्यक्रम में गया था। अक्सर वह ही अपनी माँ के साथ घर पर रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि सोमवार रात करीब साढ़े सात बजे बड़े बेटे की अपनी मां से फोन पर बात हुई थी। मंगलवार सुबह जब छोटू आगरा से लौट रहा था तो उसने मां को कई बार फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। इस पर उसने अपने एक पड़ोसी मित्र को घर जाकर बाइक लेकर उसे छटीकरा से लेने आने के लिए कहा। दोस्त ने जब मुख्य गेट खटखटाया तो गेट नहीं खुला।
विज्ञापन

काफी आवाज लगाने के बाद भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद वह पड़ोसी की छत के रास्ते घर के ऊपरी कमरे पर गया। वहां खाट पर विजय का शव पड़ा था। कमरे में काफी मात्रा में खून फैला हुआ था और महिला के गले पर नुकीले हथियार से किए गए वार के निशान थे। यह देख युवक ने शोर मचा दिया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए।

 

घटना की सूचना मिलते ही एसपी सिटी राजीव कुमार, सीओ सदर वरुण मिश्रा, थाना प्रभारी जैंत सोनू कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
 

ग्रामीणों के अनुसार घर के सभी दरवाजे अंदर से बंद मिले। ऊपरी कमरे का मुख्य दरवाजा भी भीतर से बंद था, जबकि एक छोटा दरवाजा खुला मिला, जिससे पड़ोसी अंदर पहुंचे। इस स्थिति को देखते हुए पुलिस घटना के हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है।

 

मृतका के पति राजपाल ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। सीओ सदर वरुण मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है और जल्द घटना के खुलासे का दावा किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed