{"_id":"67dae5986c460057de00039e","slug":"woman-dies-and-two-injured-in-road-accident-2025-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: कार ने बाइक सवारों को रौंदा...फिर खड़े टेपों से टकराई, महिला की मौत; दो लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: कार ने बाइक सवारों को रौंदा...फिर खड़े टेपों से टकराई, महिला की मौत; दो लोग घायल
Wed, 19 Mar 2025 09:11 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Wed, 19 Mar 2025 09:11 PM IST
सार
कार चलाते समय अचानक चालक को दाैरा पड़ा। इससे कार अनियंत्रित हो गई। बाइक सवारों को राैंद दिया। इसके बाद टेंपों को चपेट में ले लिया। महिला की माैत हो गई। दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
Accident demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा के सौंख में चालक को दौरा पड़ने से कार अनियंत्रित होकर बाइक सवारों को रौंदते हुए सड़क किनारे खड़े टेंपो से टकरा गई। बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसकी बेटी-बेटा घायल हो गए।
गांव मगोर्रा में थाने के पास बुधवार सुबह करीब 9 बजे कार ने बाइक सवारों को रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार आगरा के थाना फतेहपुर सीकरी के गांव भड़कौली निवासी गुड्डी देवी (55), बेटी रीना और बेटा विशाल घायल हो गए।
तीनों बाइक से घर लौट रहे थे, तभी जाजन पट्टी की तरफ से आ रही कार अनियंत्रित हो गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने गुड्डी देवी को मृत घोषित कर दिया। बेटी और बेटे का उपचार चल रहा है। गुड्डी तीन दिन पूर्व बेटी-बेटे के साथ गांव मल्हू स्थित बेटी घर आयीं हुईं थीं।
विज्ञापन
घटना में बाइक और कार क्षतिग्रस्त हो गईं, इन्हें पुलिस ने थाने में खड़ा कराया है। थाना प्रभारी आलोक कुमार गुप्ता ने बताया कि हादसे में महिला की मौत हुई है, शव को पोस्टमार्टम गृह भेज दिया है। दो घायलों सहित चालक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।