फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman dies after delivery, family uproar

UP: मथुरा में प्रसूता की मौत, घरवालों ने लगाया चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप; जमकर किया हंगामा

Thu, 05 Dec 2024 12:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 05 Dec 2024 12:07 PM IST
सार

सीएचसी में उपचार के लिए भर्ती कराई गई प्रसूता की मौत हो गई। उसकी मौत के बाद परिवार के लोगों ने हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंचे चिकित्सा अधीक्षक ने मामले शांत कराया। 
 

विज्ञापन
Woman dies after delivery, family uproar
तुलसी। फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के बलदेव क्षेत्र के गांव दघेंटा निवासी प्रसूता की प्रसव के बाद तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए परिजन ने सीएचसी पर हंगामा किया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वीएस सिसौंदिया ने परिजन को समझा-बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन




गांव निवासी बंटी ने बताया कि 22 वर्षीय पत्नी तुलसी को मंगलवार को प्रसव पीड़ा हुई। उसे बलदेव स्थित सीएचसी पर दोपहर 11 बजे भर्ती कराया गया। महिला ने यहां बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। डॉक्टरों ने जिला अस्पताल भेज दिया, तब तक उसकी मौत हो गई। तुलसी की शादी 15 माह पूर्व हुई थी। बताया कि नर्स महिला का स्वास्थ्य सही बताती रही। देर रात जिला अस्पताल में महिला को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


परिजन शव लेकर सीएचसी पर पहुंच गए, हंगामा कर लापरवाही का आरोप लगाए। कहा नर्स ने गलत इंजेक्शन दिया, इससे इससे तबीयत बिगड़ी। रात में महिला डाॅक्टर तक मौजूद नहीं थी। सीएचसी अधीक्षक डॉ. वीएस सिसौदिया ने बताया महिला की मौत सीएचसी पर नहीं हुई है। गंभीर होने पर जिला अस्पताल भेजा गया, पर परिजन निजी अस्पताल ले गए। वहां मौत हो गई है। बच्ची हमारे यहां सकुशल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed