{"_id":"6988e42e41300232580fb9dd","slug":"woman-died-by-suicide-herself-under-suspicious-circumstances-mathura-news-c-412-1-mt21013-4984-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर जान दी
विज्ञापन
सौंख। मगोर्रा क्षेत्र के एक गांव में 26 वर्षीय विवाहिता ने साड़ी से फंदा लगाकर संदिग्ध परिस्थितियों में जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। साथ ही घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया है। विवाहिता की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।
थाना मगोर्रा के गांव बहरावती निवासी गोविंद सिंह की पत्नी देवकी (26) ने शनिवार की देर रात करीब 11 बजे घर में पंखे पर साड़ी से फंदा लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी उस वक्त हुई जब गोविंद किसी काम से कमरे आया। उसने फंदे से पत्नी का शव लटका देखा तो होश उड़ गए। परिवार में चीखपुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थन की जांच की। इसके बाद शव को फंदे से उतारा।
परिजन ने पुलिस को बताया कि गोवर्धन के गांव अन्यौर की रहने वाली देवकी की शादी 2021 में गोविंद सिंह के साथ हुई थी। उनके एक बेटी और एक बेटा है। सीओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चलेगा। साथ ही पुलिस मामले की जांच कर रही है।