फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   woman died after fall in sewer tank

सीवर टैंक में गिरकर महिला की मौत

Fri, 29 Jul 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Fri, 29 Jul 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
woman died after fall in sewer tank
जलभराव
नगरपालिका आफिस के पास टूटे सीवर टैंक में गिरकर एक महिला की मौत हो गई। इस हादसे के बाद हल्ला मच गया। किसी तरह लोगों ने शव को बाहर निकाला। लोगों का कहना है कि शहर में जगह सीवर टैंक के ढक्कन टूटे पड़े हैं मगर किसी का ध्यान नहीं जा रहा है। महिला मानसिक रूप से कमजोर बताई जा रही है।
विज्ञापन


कृष्णानगर में भूतेश्वर इलाके में नगर पालिका कैंप आफिस के पास सीवर टैंक क्षतिग्रस्त है। शुक्रवार की सुबह कैलाश नगर निवासी राकेश कुमार की पत्नी मंजू (35) इसमें गिर गईं। दरअसल यहां जलभराव के कारण सीवर टैंक नजर नहीं आ रहा था। 
विज्ञापन


आसपास से गुजर रहे लोगों की निगाह पड़ी तो हल्ला मचा दिया। महिला को टैंक से बाहर निकालने के प्रयास किए गए लेकिन जब तक बाहर निकाला गया उनकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टंम को भेज दिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि महिला मानसिक रूप से कमजोर थी। 


शहर में जगह-जगह ‘मौत के गड्ढे’
शहर में इस समय जगह-जगह मौत के गड्ढे बने हुए हैं। बारिश के बाद सीवर लाइन धंसने से कई जगह खतरा बना हुआ है लेकिन नगर पालिका प्रशासन खामोश है।
नगर पालिका प्रशासन ने शहर को हादसों का शहर बना दिया है। जगह-जगह बने गड्ढों की चपेट में आकर रोज हादसे हो रहे हैं।

अफसरों तक शिकायतें पहुंच रही हैं लेकिन किसी का ध्यान नहीं जा रहा है। शुक्रवार को जिस टूटे सीवर टैंक में गिरकर एक महिला की मौत हुई है वह भी पिछले कई रोज से खुला पड़ा था। पहले भी कई बार हादसे हो चुके हैं। पिछले दिनों जब प्रशासनिक अधिकारियों ने दौरा किया था तब उनके सामने भी लोगों ने इस मुद्दे को उठाया था लेकिन सबने अनसुना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed