फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Woman defamed on social media and threatened with being burnt alive

Mathura News: सोशल मीडिया पर महिला को बदनाम करने और जलाने की धमकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Woman defamed on social media and threatened with being burnt alive
वृंदावन। व्यास घेरा निवासी एक महिला को सोशल मीडिया के जरिए बदनाम करने, अश्लील कमेंट करने और विरोध करने पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने दो महिलाओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वृंदावन निवासी महिला ने कोतवाली पुलिस से शिकायत में बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनका अकाउंट हैं। नगर की ही रहने वाली एक महिला उनसे रंजिश मानती है। उसने इंस्टाग्राम अकाउंट से उनकी तस्वीरें चोरी कीं और एक फेक आईडी बनाकर उन पर अश्लील व अमर्यादित कमेंट्स पोस्ट कर उन्हें बदनाम करना शुरू कर दिया। जब उन्होंने इस बात का विरोध किया और आरोपी महिला से पूछताछ की तो उसने उनके व्हाट्सएप नंबर पर अत्यंत गंदी-गंदी गालियां भेजीं। विरोध करने पर आरोपी महिला ने उन्हें पेट्रोल डालकर आग लगाने की धमकी दी। पीड़िता ने अपनी शिकायत में यह भी आरोप लगाया है कि इस पूरी साजिश में वृंदावन की ही एक अन्य महिला भी शामिल है। वह पीड़िता की जानकारी आरोपी महिला को दे रही है। सीओ सदर वरुण मिश्रा ने बताया कि पीड़ित महिला की शिकायत पर दो आरोपी महिलाओं के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed