फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Woman clashed with miscreants, left tractor-trolley and ran away

Mathura News: बदमाशों से भिड़ गई महिला, ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़ भागे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Nov 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Woman clashed with miscreants, left tractor-trolley and ran away
वृंदावन। चैतन्य विहार के पास बुर्जा क्षेत्र में बीती रात महिला की सतर्कता ने चोरों के हौसले पस्त कर दिए और ट्रैक्टर ट्राॅली चुराकर ले जाने वाले बदमाश भाग खड़े हुए। बदमाशों से भिड़ी महिला चोटिल हो गई। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन

चैतन्य विहार बुर्जा निवासी ममता यादव के घर के बाहर खड़ी ट्रैक्टर ट्राॅली को बीती रात अज्ञात बदमाश अपने ट्रैक्टर से बांध कर ले जाने का प्रयास कर रहे थे कि तभी आवाज सुनकर घर के बाहर आई ममता यादव ने बदमाशों को टोका। बदमाश ट्रैक्टर ट्राॅली लेकर भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन ममता हिम्मत दिखाते हुए ट्रॉली से लटक गई। तभी एक बदमाश ने धक्का देकर उन्हें नीचे उसे गिरा दिया।
विज्ञापन

इस हड़बड़ाहट में बदमाश ट्रैक्टर ट्राॅली छोड़ कर भाग खडे हुए हुए। महिला के सिर और कान पर चोट आई है। कोतवाली प्रभारी आनंद कुमार शाही ने बताया कि ट्रैक्टर ट्रॉली के चोरी के प्रयास का मामला सामने आया है। सीसीटीवी कैमरे देखे जा रहे हैं। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed