फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Woman cheated, 5 lakhs defrauded in the name of cafe

Mathura News: महिला से धोखाधड़ी, कैफे के नाम पर 5 लाख की ठगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Apr 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Woman cheated, 5 lakhs defrauded in the name of cafe
वृंदावन। कैफे खोलने के नाम पर महिला के साथ ठगी हो गई। इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

ओमेक्स इंटरनिटी निवासी मंजू शर्मा ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनके साथ कैफे के नाम पर करीब 5 लाख रुपये की ठगी की गई है। उन्होंने आरोप ओमेक्स में रहने वाले एलिजाबेथ थमस, मोहित शर्मा और रोनी थमस पर लगाया है। पीड़िता के अनुसार, उक्त आरोपियों ने बरसाने में ओ बैठ नामक कैफे बंद करने की बात कहकर उसमें लगे फर्नीचर और अन्य सामान को बेचने की पेशकश की थी। उन्होंने कहा था कि पूरा सेटअप 5 लाख रुपये में सौंप दिया जाएगा।

मंजू शर्मा और उनके पति राजेश शर्मा ने कुल 3,86,000 रुपये यूपीआई के माध्यम से और एक लाख रुपये नकद दिए। इसके बाद आरोपियों ने ओमेक्स छोड़कर चंद्रोदय मंदिर स्थित माधव कुटीर में रहने लगे। जब मंजू ने सामान के बारे में पूछताछ की तो आरोपियों ने टालमटोल शुरू कर दी और अंततः पैसे लौटाने से इन्कार करते हुए धमकी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed