{"_id":"664ba1b0dc6e1c920a04ee04","slug":"woman-and-forest-inspector-filed-complaint-against-mahant-mathura-news-c-29-1-mtr1013-238311-2024-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: सीताराम मंदिर के महंत के खिलाफ पुलिस से शिकायत, वन दरोगा और महिला ने लगाए ये आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: सीताराम मंदिर के महंत के खिलाफ पुलिस से शिकायत, वन दरोगा और महिला ने लगाए ये आरोप
Tue, 21 May 2024 01:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2024 01:39 PM IST
सार
आझई राजमार्ग स्थित सीताराम मंदिर के महंत पर वन दरोगा और महिला ने मारपीट और धमकाने की शिकायत की। आरोपों के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
police
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के थाना जैंत क्षेत्र अंतर्गत आझई राजमार्ग स्थित बाग में कटी लकड़ियों के प्रकरण में वन दरोगा ने मारपीट, सरकारी काम में बाधा डालने आदि के आरोप में सीताराम मंदिर के महंत रामभरोसी व 29 अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आझई राजमार्ग स्थित सीताराम मंदिर के महंत रामजी रामभरोसी ने आझई निवासी मुन्ना पर बाग की 10 बीघा की लकड़ियों को जलाकर जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया। जांच के बाद वन दरोगा योगेश ने मामले में मुन्ना के खिलाफ जैंत थाने पर मुकदमा दर्ज कराया था। शेष बची लकड़ियों को महंत के सुपुर्द कर दिया।
वन दरोगा योगेश कुमार ने थाने पर दी तहरीर में बताया कि लकड़ियां चोरी न हों, इसके लिए रविवार शाम वह मजदूरों के साथ उन्हें उठाने पहुंचे। यहां महंत के साथ 29 लोग आए और गाली देकर लाठी-डंडे से मारपीट करने लगे।
विज्ञापन
इधर मुन्ना की पत्नी राजकुमारी ने भी महंत समेत 30 के खिलाफ चौथ वसूली, मारपीट व धमकाने का आरोप लगाते हुए थाने पर तहरीर दी है। महंत का कहना है कि रविवार को कुछ लोग लकड़ियों को उठाकर ले जा रहे थे। उन्होंने पूछताछ की तो चले गए। कोई मारपीट नहीं कि गई है। जैत थानाध्यक्ष अजय वर्मा ने बताया कि दो पक्षों में जमीन का विवाद है। वन रक्षक सहित एक महिला ने तहरीर दी है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।