फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Woman Accused of Hiding Three Previous Marriages Leaving With Jewellery and Cash After Fourth Marriage

चौथी बार बनी दुल्हन: फिर उसने की वही हरकत, जो पिछली तीन शादियों में की; दूल्हे को लगा गहरा सदमा

Fri, 25 Sep 2026 03:36 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 25 Sep 2026 03:36 PM IST
सार

मथुरा के सुरीर थाना क्षेत्र के युवक ने अपनी ही दुल्हन पर ऐसा आरोप लगाया, जिसे सुनकर हैरान रह जाएंगे। उसने कहा कि जिस लड़की से उसकी शादी हुई, वो पहले ही तीन शादियां कर चुकी है। पीड़ित ने कहा कि उसके साथ चौथी शादी की। पीड़ित ने पुलिस को बताई पूरी कहानी...
 

विज्ञापन
Woman Accused of Hiding Three Previous Marriages Leaving With Jewellery and Cash After Fourth Marriage
दुल्हन सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के सुरीर थाना क्षेत्र में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने आरोप लगाया है कि उसकी जिस लड़की से शादी हुई, वो पहले से ही तीन शादियां कर चुकी थी। इस बात की उसे भनक तक नहीं लगने दी। चौथी शादी उसके साथ हुई। इसके बाद आरोपी युवती ने वही काम किया, जो उसने पिछली शादियों में किया था। 
विज्ञापन

कोतवाली सुरीर क्षेत्र के गांव राजागढ़ी निवासी गगन शर्मा ने पुलिस से शिकायत की। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 12 मार्च को नौहझील निवासी ज्योति के साथ हुई थी। गगन का आरोप है कि शादी के बाद से ही ज्योति और उसके घरवाले उससे रुपयों की मांग करने लगे। इसी दौरान उसे जानकारी हुई कि ज्योति की इससे पहले तीन शादियां हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि इन शादियों के बारे में उसे विवाह से पहले कोई जानकारी नहीं दी गई थी। गगन का ये भी कहना है कि ज्योति ने अपने पूर्व पतियों से किसी सक्षम न्यायालय से तलाक प्राप्त नहीं किया था। इस जानकारी के सामने आने के बाद परिवार में विवाद की स्थिति बन गई।
विज्ञापन

पीड़ित ने कहा कि शादी के कुछ समय बाद परिस्थितियां और बिगड़ गईं। ज्योति के व्यवहार को लेकर परिवार में तनाव रहने लगा।

 

बिना बताए घर से चली गई ज्योति 
पीड़ित ने बताया कि 16 जून को ज्योति बिना बताए घर से चली गई। इतना ही नहीं वो अपने साथ सोने के जेवर और नकदी भी ले गई। काफी तलाश के बाद भी जानकारी नहीं मिलने पर परिवार ने मामले को लेकर पुलिस से शिकायत की। गगन का आरोप है कि इसके बाद ज्योति की ओर से उसे झूठे मुकदमे में फंसाने और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी जा रही है। जिससे वो सदमे में है। 
 

पुलिस जांच में जुटी 
शिकायतकर्ता ने पुलिस से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं सुरीर पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed