{"_id":"6719424511f35acbb500fbb8","slug":"winter-has-arrived-the-clothing-market-is-hot-mathura-news-c-29-1-mtr1002-306922-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: सर्दी ने दी दस्तक, कपड़ों का बाजार गर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: सर्दी ने दी दस्तक, कपड़ों का बाजार गर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। ठंड की आहट के साथ ही बाजार में गर्म कपड़ों की दुकानें सज गईं हैं। खरीदारी के लिए ऑफर भी दिया जा रहा है। दिवाली और फिर नवंबर से लेकर साल मार्च सहालग के कारण हो रही बिक्री से कारोबारी उत्साहित हैं। उनका कहना है कि इस बार लंबा सहालग है। पिछले साल लगभग 70 करोड़ रुपये की बिक्री हुई थी। इस बार अभी से लोगों का उत्साह देखकर लग रहा है कि रिकॉर्ड टूटेगा। उम्मीद है कि कारोबार 100 करोड़ रुपये का दायरा पार सकता है।
दशहरा बीतने के साथ ही सुबह-शाम महसूस हो रही सिहरन के साथ ही सर्दी ने भी दस्तक दे दी है। ऐसे में लोगाें ने गर्म कपड़े खरीदने शुरू कर दिए हैं। इसे देखते हुए दुकानदारों ने भी नया स्टॉक मंगा लिया है। भूतेश्वर चौराहे पर स्थित एक कपड़ा शोरूम के स्वामी अजय अग्रवाल ने बताया कि महिलाओं के लिए कॉट साइड, डिजाइनर कोट और पीचू उपलब्ध हैं। वहीं पुरुषों के लिए स्वेटर, ब्लेजर, स्वेट शर्ट आदि और बच्चों के लिए लेटेस्ट डिजाइन के गर्म कपड़े 800 रुपये से लेकर 12 हजार रुपये की रेंज में हैं। पिछले साल ही अपेक्षा इस बार कारोबार में 25 से 30 प्रतिशत तक की बढ़ोत्तरी होगी।
ठंड से बचाव के लिए बाबा सूट
कृष्णा नगर के कपड़ा कारोबारी अमित बंसल ने बताया कि युवाओं में बाबा का शूट का क्रेज है। वह फैशन के साथ ठंड से बचाव का ध्यान भी रखे हुए हैं। सैकेट कार्गो, चेक जैकेट और वूलन कॉट सेट लोगों को काफी पसंद आ रहा है। वहीं, महिलाएं कश्मीरी शॉल को काफी पसंद कर रही हैं।