फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   winter clothes for thakurji in market

ठाकुरजी की भाव सेवा के लिए सजा बाजार

Thu, 26 Nov 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 26 Nov 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
winter clothes for thakurji in market
ठाकुरजी अपने भक्तों की भावनाओं के वशीभूत हैं। भक्त भी इसी आस्था के साथ भाव सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ते। गर्मी और बरसात के बाद अब आराध्य को ठंड से बचाने के जतन किए जा रहे हैं। भक्तों की मांग कहीं अधूरी नहीं रह जाए इसके लिए बाजार भी तैयार हो गया है।
विज्ञापन

 
बता दें कि भाव सेवा के अंतर्गत अब धर्मनगरी के मंदिरों में ठाकुरजी को रंग बिरंगे ऊनी वस्त्र पहनाए जाएंगे। भक्तों का प्रयास रहेगा कि हर हाल में ठाकुर जी को ठंड से बचाया जाए। इस प्रकार के अनुष्ठान से बाजार भी भलीभांति परिचित है।
विज्ञापन


इसलिए सर्दी शुरू होते ही धर्मनगरी की दुकानों पर विभिन्न रंग की ऊनी और फेदर की पोशाक देखी जा सकती हैं। बांके बिहारी मंदिर क्षेत्र में पोशाक के व्यवसायी दीपक गोयल ने बताया कि ऊनी पोशाक को तैयार करने का कार्य सर्दी के मौसम से पहले ही शुरू हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब इनकी मांग बढ़ जाएगी। उन्होंने बताया कि ठाकुरजी के लिए पोशाकों कीकीमत 50 रुपये से हजारों रुपये तक है। पोशाकों को कारीगर क्रोशिया के द्वारा हाथों के साथ-साथ या मशीनों से भी तैयार करते हैं।


भाव सेवा के बढ़ते महत्व के कारण वृंदावन का पोशाक निर्माण उद्योग कुटीर उद्योग के रूप में विकसित हो रहा है। दुकानदार गोविंद अग्रवाल ने बताया कि धर्मनगरी में यह व्यवसाय करोड़ों रुपये का है। वस्त्र विक्रेता मनीष ने बताया कि विदेशी भक्त पोशाकों के बड़े ग्राहक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed