फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Winter arrived with fog, the air became suffocating

Mathura News: सर्दी ने कोहरे के साथ दी दस्तक, दमघोंटू हुई हवा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2024 03:08 AM IST
विज्ञापन
Winter arrived with fog, the air became suffocating
मथुरा। बृहस्पतिवार को सुबह के समय योद्धा चौक पर छाया कोहरा। - फोटो : mathura
मथुरा। सर्दी ने कोहरे के साथ दस्तक दे दी है। बृहस्पतिवार को सीजन का पहला कोहरा पड़ा तो तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर वाहन रेंग-रेंग कर चलते रहे। शहर में भी यही दिक्कत रही।
विज्ञापन

पूरे जिले में सुबह 10 बजे तक कोहरे की चादर में लिपटा रहा। कोहरे के साथ ठंड ने भी दस्तक दे दी है। बृहस्पतिवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 17.8 और अधिकतम 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही घने कोहरे के कारण सड़कों पर वाहनों की रफ्तार भी धीमी हो गई। सुबह 10 बजे तक वाहन रेंगते रहे। वाहन एक के पीछे एक चल रहे थे। दृश्यता 50 मीटर से कम होने के कारण वाहन लाइट जलाकर चलने को मजबूर हो गए। यही हाल शहर के अंदर की सड़कों पर था। मौसम में ठंडक हो गई। लोग गर्म कपड़े पहनकर निकलने लगे।
विज्ञापन

---
शहर का एक्यूआई दो सौ पार
सर्दी की दस्तक के साथ-साथ बृहस्पतिवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक पहली बार 216 दर्ज किया गया। हवा दमघोंटू जैसी रही। सुबह 12 बजे तक एक्यूआई 112 के करीब था लेकिन दिन ढलते ही यह आंकड़ा दो सौ से भी पार कर गया। शहर के तापमान में हल्की गिरावट आई है साथ ही हवा की गति भी धीमी है जिससे प्रदूषण में इजाफा हुआ है। बुधवार को भी औसत एक्यूआई सौ के करीब दर्ज किया गया था। दिवाली के बाद पहली बार यह आंकड़ा दो सौ के पार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed