फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Will support the candidate who champions the interests of the Jat community

Mathura News: जाट समाज के हित की बात करने वाले प्रत्याशी का करेंगे समर्थन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Will support the candidate who champions the interests of the Jat community
मथुरा। अखिल भारतीय जाट महासभा की बैठक गांव पाली स्थित केएम कॉलेज में हुई। बैठक में समाज की एकजुटता, अधिकारों, आरक्षण और सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने समेत संगठन को मजबूत करने पर विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष राजेश चौधरी ने कहा कि आगामी चुनाव में संगठन उसी प्रत्याशी का सहयोग करेगा, जो जाट समाज के हित और अधिकारों की बात करेगा। जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी किशन सिंह ने भी समाज के हित में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। प्रदेश सचिव शिवराज सिंह हिंडोल ने संगठन को मजबूत करने के साथ युवाओं को जाट समाज के गौरवशाली इतिहास की जानकारी देने की आवश्यकता पर जोर दिया। जिला उपाध्यक्ष चौधरी रामवीर सिंह ने कहा कि एकता और संघर्ष के बल पर ही समाज को सफलता मिल सकती है। सुभाष चौधरी, राजवीर सिंह नौहवार, कैप्टन विक्रम सिंह, चौधरी केशव पहलवान, दिनेश चौधरी भी विचार व्यक्त किए। इस दौरान दिगंबर सिंह, नेत्रपाल सिंह, सतवीर सिंह, देशराज सिंह, लक्ष्मण सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed