फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Wife hanged, husband killed by train

Mathura News: फंदे पर लटकी पत्नी, पति ट्रेन से कटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Apr 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Wife hanged, husband killed by train
छाता (मथुरा)। गांव नरी में आपसी विवाद के पत्नी ने फंदे पर लटककर जान दे दी। इससे आहत पति ने कुछ देर बाद ट्रेन से कटकर मौत को गले लगा लिया। घटना बृहस्पतिवार देर शाम की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, गांव नरी निवासी सुंदर का पत्नी सुमन से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। गुस्से में आकर उसने पत्नी को पीट दिया। इससे नाराज सुमन ने घर में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जब उसके पति कन्हैया लाल को यह मालूम पड़ा तो वह घबराकर गया। बृहस्पतिवार रात आठ बजे के करीब गांव के समीप रेलवे लाइन पर पहुंचा और ट्रेन से कटकर जान दे दी।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी संजीव दुबे ने बताया कि पति-पत्नी की मौत की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। दोनों का पोस्टमार्टम कराया गया। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। वहीं परिजनों ने पूरी घटना के बारे में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। दोनों अपने पीछे तीन साल की एक बेटी संजना को छोड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed