{"_id":"63248ebe177d784981219b28","slug":"wife-beat-her-husband-with-slippers-on-the-court-mathura-news-mtr5239941179","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: कचहरी के बाहर पत्नी ने पति को चप्पलों से पीटा, अधिवक्ताओं ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: कचहरी के बाहर पत्नी ने पति को चप्पलों से पीटा, अधिवक्ताओं ने बचाया
Sat, 17 Sep 2022 12:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 12:58 PM IST
सार
पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा है। इसी के चलते दोनों शुक्रवार को परिवार न्यायालय आए थे। यहां पत्नी ने पति को पीट दिया।
विज्ञापन
पत्नी ने पति को पीटा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा में शुक्रवार को कचहरी के बाहर पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि पत्नी ने चप्पलों से पति की पिटाई कर दी। सड़क पर हंगामा होता देख लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। बाद में अधिवक्ताओं ने किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद पति-पत्नी और उनके साथ आए लोग घर चले गए।
विज्ञापन
कचहरी परिसर में अक्सर पति-पत्नी के विवाद सामने आते रहते हैं। ऐसा ही एक मामला शुक्रवार को परिवारवाद अदालत के बाहर देखा गया। पत्नी ने पति को कचहरी रोड पर जमकर पीटा। बताते हैं कि पति-पत्नी घरेलू विवाद के कारण परिवार न्यायालय आया। यहां पर उनमें कुछ नोकझोंक हो गई।
विज्ञापन
पत्नी ने पति को चप्पलों से मारना शुरू कर दिया। पति की पत्नी के आगे कुछ न चल सकी। पति-पत्नी के झगड़े के दौरान लोग तमाशबीन बने रहे। वहां से गुजरते अधिवक्ताओं ने पति को बचाया। अधिवक्ता राजेंद्र शर्मा ने बताया कि एक महिला ने अपने पति को पीटा है। दोनों में किसी बात पर झगड़ा हुआ था। बाद में दोनों घर चल गए।
विज्ञापन