फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Wife and lover arrested in case of death of young man

Mathura News: युवक की मौत के मामले में पत्नी और प्रेमी को पकड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Wife and lover arrested in case of death of young man
कोसीकलां। संदिग्ध हालात में पति की मौत के मामले में वांछित पत्नी और उसके प्रेमी को पुलिस ने पकड़कर चालान कर दिया। पुलिस ने कब्जे से हत्या में प्रयुक्त एल्यूमीनियम का तार, भांग की पुड़िया बरामद की है।
विज्ञापन


बैंक कॉलोनी निवासी मनोज की 19 जनवरी को घर में संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। परिजनों ने मनोज के शव को शेरगढ़ के बहटा ले जाकर बिना कोई पुलिस कार्रवाई के अंतिम संस्कार कर दिया। पिता गंगाराम ने आरोप लगाया था कि पत्नी आरती ने मनोज का गला दबाकर बेहोश कर दिया। बेहोश हो जाने के बाद बिजली के तार से करंट लगाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


गंगाराम का कहना था कि बेटे की मौत के बाद घर में सगे-संबंधी और रिश्तेदारों का आना-जाना लगा था। इस बीच मनोज की पत्नी किसी से दिनभर फोन पर बातचीत करती रहती थी। वह न किसी के पास बैठती न ही परिजनों से बोलती-बतलाती।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके चेहरे पर दुख के भाव भी नहीं था। इसी शक के चलते उसका मोबाइल चेक किया तो प्रेमी साथ व्हाट्सएप चैट हाथ लग गई। प्रभारी निरीक्षक अजित सिंह ने बताया कि पत्नी आरती तथा प्रेमी गांव गांगवान निवासी पुष्पेंद्र उर्फ पवन को बठैन गेट के समीप से पकड़कर चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed