फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Wife Along With Her Lover Brutally Murdered Her Husband In mathura

पत्नी के नाजायज संबंध: पति को तड़पा-तड़पा के मारा, शरीर पर मिले ऐसे निशान..दुश्मनों से भी दी बदतर मौत

Wed, 02 Jul 2025 01:10 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 02 Jul 2025 01:10 PM IST
सार

मथुरा के कोसीकलां दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां गांव ऐंच में युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। उसके शरीर पर धारदार हथियार से काटे जाने के निशान मिले हैं। परिजनों ने पत्नी और उसके प्रेमी पर हत्या का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Wife Along With Her Lover Brutally Murdered Her Husband In mathura
महिला सांकेतिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के कोसीकलां थाना क्षेत्र के गांव ऐंच में मंगलवार की रात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंचे परिजन ने मृतक की पत्नी के प्रेमी पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने प्रेमी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया।
विज्ञापन


 

एसपी देहात सुरेश चंद रावत ने बताया कि कोसीकलां के गांव ऐंच में मंगलवार की रात को एक युवक का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। सूचना पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार निर्वाल को पुलिस बल के साथ मौके पर भेजा। मृतक के गले पर धारदार हथियार से कई बार प्रहार के निशान थे। मृतक की पहचान गांव के ही गोविंद (27) के रूप में हुई। मृतक के भाई गंगवासी उर्फ सचिन ने बताया कि मंगलवार की शाम 6 बजे गोविंद शराब पीकर गांव से निकला था। देर रात तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजन उसे खोजने निकले। गांव से करीब 500 मीटर दूर एक भट्टे के पास गोविंद का शव पड़ा मिला।

मृतक के भाई गंगवासी उर्फ सचिन ने पुलिस को बताया कि गोविंद की पत्नी के गांव के ही रहने वाले गुंजार नामक युवक से अवैध संबंध थे। भाई ने पत्नी को गुंजार के साथ आपत्तिजनक हालत में भी देख लिया था। इसको लेकर दोनों के बीच झगड़ा भी हुआ। इसकी जानकारी जब गुंजार को लगी तो उसने भाई को जान से मारने की धमकी भी दी, लेकिन गोविंद ने पत्नी के घर से बाहर निकलने पर पाबंदी लगा दी। इससे नाराज होकर गुंजार ने धारदार हथियार से उसके भाई की हत्या की है। पुलिस ने सचिन की तहरीर पर गुंजार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।



ये भी पढ़ें -    युवक का बेरहमी से कत्ल: शरीर पर ऐसे जख्म, जिनमें पड़ गए कीड़े...पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर के भी कांप गए हाथ



 
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्नाटक में कंबाइन मशीन चलाता था मृतक
मृतक गोविंद कर्नाटक में कंबाइन मशीन चलाता था, लेकिन तीन माह पूर्व वह घर आ गया। इसके बाद उसे अपनी पत्नी और गुंजार के अवैध संबंधों की जानकारी हुई तो उसने कर्नाटक में कंबाइन मशीन चलाने की नौकरी छोड़ दी और गांव में ही काम करने लगा। गोविंद के लगातार घर पर रहने के कारण मृतक की पत्नी और गुंजार आपस में मिल नहीं पाते थे। अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए गुंजार ने गोविंद की हत्या कर उसे रास्ते से हटा दिया।

ये भी पढ़ें -  UP: ये अमीरी किस काम की...करोड़ों की संपत्ती, फिर भी बहू को घर से निकाल दिया, रख दी ऐसी शर्त; अवसाद में है वो

 
विज्ञापन

हत्या में आजीवन कारावास की हुई थी सजा
एसपी देहात सुरेश चंद रावत ने बताया कि गुंजार शातिर अपराधी है। 2012 में उसने गांव के ही प्रेमदत्त की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्याकांड में उसके पिता, भाई समेत आठ लोग शामिल थे। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। एडीजे प्रथम की कोर्ट ने 19 अगस्त 2016 में गुंजार समेत सभी 8 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। कोर्ट द्वारा सजा सुनाए जाने के बाद आरोपियों के अधिवक्ता ने हाईकोर्ट में अपील दायर की। इस समय वह पैरोल पर चल रहा है।

एसएसपी श्लोक सिंह ने बताया कि हत्यारोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया है। हत्या के बाद आरोपी और उसका परिवार भूमिगत हो गया है। संभावित स्थानों पर टीम दबिश दे रही है। जल्द ही हत्यारोपी की गिरफ्तारी हो जाएगी। अभी तक की जांच में मृतक की पत्नी की हत्या में संलिप्तता नहीं मिली है। यदि जांच में उसकी संलिप्तता पाई जाएगी तो उसे भी आरोपी बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed