फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   in-laws are millionaires yet the daughter-in-law was thrown out of the house kept a shocking condition

UP: ये अमीरी किस काम की...करोड़ों की संपत्ती, फिर भी बहू को घर से निकाल दिया, रख दी ऐसी शर्त; अवसाद में है वो

Wed, 02 Jul 2025 09:52 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 02 Jul 2025 09:52 AM IST
सार

करोड़पति ससुराल वाले भी दहेज के लालची बन गए। 10 करोड़ रुपये की मांग को लेकर बहू को घर से निकाल दिया। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
 

विज्ञापन
in-laws are millionaires yet the daughter-in-law was thrown out of the house kept a shocking condition
महिला सांकेतिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के हरीपर्वत क्षेत्र के बड़े परिवार की बेटी का शादी के बाद दिल्ली स्थित ससुराल में उत्पीड़न किया गया। आरोप है कि ससुराल में पहुंचते ही अतिरिक्त दहेज में 10 करोड़ रुपये मांगे गए। रकम देने से मना करने पर उत्पीड़न किया जाने लगा। भूखा प्यासा रखा गया। तलाक के लिए दबाव बनाया जाने लगा। इससे वह अवसाद में आ गई। एक दिन ससुरालियों ने घर से निकाल दिया। वह किसी तरह घर पहुंची। परिवार के लोगों ने बातचीत से विवाद खत्म कराने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बन सकी। इस पर थाना में केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  युवक का बेरहमी से कत्ल: शरीर पर ऐसे जख्म, जिनमें पड़ गए कीड़े...पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर के भी कांप गए हाथ
विज्ञापन




 

हरीपर्वत क्षेत्र की रहने वाली युवती की शादी नवंबर 2024 में दिल्ली के युवक से हुई थी। पीड़िता के पिता ने बताया कि शादी में 4 करोड़ से अधिक खर्च हुए थे। इसके बावजूद ससुराली संतुष्ट नहीं थे। बेटी का उत्पीड़न करने लगे। बेटी पर 10 करोड़ रुपये लेकर आने पर ही ससुराल में रहने देने की बात करने लगे। इस पर सास-ससुर, ननद-नंदोई को समझाया। मगर, वो नहीं माने। आरोप है कि बेटी को तंग करने लगे। दिसंबर 2024 में दामाद के जन्मदिन पर 50 लाख रुपये की मांग की। न देने पर तलाक के दस्तावेजों पर दस्तखत करने का दबाव बनाने लगे।

ये भी पढ़ें -   UP:  ताज के पास क्यों चलाई एक के बाद एक तीन गोलियां, आरोपी ने बताई ऐसी वजह; सुनकर पुलिस भी हैरान
 

बात नहीं मानने पर अश्लील और अपमानजनक बातें करते थे। खाना न देने के साथ ही बेटी के चरित्र पर सवाल खड़ा किया जाने लगा। एक बार गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। इससे उसकी आवाज भी चली गई। इस कारण एक निजी अस्पताल में उपचार कराया गया। फरवरी में पीटकर घर से निकाल दिया। वह उसे नोएडा से आगरा लेकर आए। 24 जून को दामाद और उसके घरवालों ने फोन करके परिवार को धमकी दी। पीड़ित परिजन ने पुलिस आयुक्त से शिकायत की। इस पर दहेज उत्पीड़न सहित अन्य धारा में केस दर्ज किया गया। एसीपी हरीपर्वत विनायक भोसले ने बताया कि मामले में साक्ष्य संकलन किया जा रहा है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed