फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   widows of vrindavan have celebrated holi

होली ने भरा विधवाओं के जीवन में रंग

Wed, 04 Mar 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन Updated Wed, 04 Mar 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
widows of vrindavan have celebrated holi
विधवाओं के प्रति स्थापित नजरिए को बदलते हुए बंाकेबिहारी के धाम वृंदावन के आश्रय सदनों में रहने वाली विधवा और निराश्रित महिलाओं ने भगवान श्रीकृष्ण के साथ फूलों और गुलाल की होली खेली। इस दौरान सभी ने एक दूसरे पर खूब फूल बरसाए और गुलाल लगाया। सैकड़ों वर्ष से चली आ रही परंपरा को तोड़ विधवाओं ने होली खेलकर अपने बेरंग जीवन में रंग भरने का प्रयास किया।
विज्ञापन


विधवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य कर रही संस्था सुलभ इंटरनेशनल के पुराना पागल बाबा मीरा सहभागिनी महिला आश्रय सदन में आयोजित होली महोत्सव में वृंदावन के छह आश्रय सदन की एक हजार विधवा, बेसहारा महिलाओं और अनाथ लड़कियाें ने सहभागिता की।
विज्ञापन


इस होली महोत्सव में महिलाओं ने एक दूसरे पर रंग बिरंगे फूल बरसाकर और गुलाल लगाकर होली के रस-रंग में सराबोर कर दिया। सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक बिंदेश्वर पाठक ने कहा कि होली का आयोजन का मुख्य उद्देश्य वृंदावन की विधवाओं को सदियों पुरानी परंपराओं की बेड़ियों से मुक्त कराना है। महिलाएं आज कितनी खुश हैं, इनके चेहरे पर खुशी के भाव पढ़े जा सकते हैं। संस्था का यही उद्देश्य था। उन्होंने बताया कि इन विधवाओं ने न केवल फूल और गुलाल की होली मनाई, बल्कि अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बनारस की महिलाएं भी शामिल हुईं
वृंदावन के आश्रय सदन में होली मनाने के लिए बनारस से भी 40 विधवाएं शामिल हुईं। बनारस से आईं सुनंदादासी ने बताया कि वह संस्था की ओर से आयोजित होली महोत्सव में शामिल होने आईं हैं, यहां आकर बेहद खुशी मिली है।


यह अनुभव अलग है
महिला आश्रय सदन में रह रहीं मधुदासी ने बताया कि यह बहुत ही अच्छा और अलग अनुभव है। हर वर्ष वे अपने तरीके से होली खेलती थीं, लेकिन इस बार एक नए आध्यात्मिक अंदाज में होली का आनंद लिया। दुर्गादासी दो दशक से वृंदावन में रहकर अपने प्रभु भक्ति कर रहीं हैं, वे कहतीं हैं कि वर्षों से उन्होंने कभी होली नहीं मनाई, त्योहार का मतलब ही भूल चुकी थीं, लेकिन आज अपने आराध्य को समर्पित कर होली खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed