फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   widows of vrindavan have celebrated holi

परंपराओं को तोड़ विधवाओं के जीवन में उतरे रंग

Thu, 09 Mar 2017 11:53 PM IST
अमर उजाला वृंदावन
अमर उजाला वृंदावन Updated Thu, 09 Mar 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
widows of vrindavan have celebrated holi
सुलभ इंटरनेशनल के सहयोग से राधागोपीनाथ मंदिर में हुआ भव्य आयोजन - फोटो : अमर उजाला
सफेद लिबास पहनकर बेरंग जीवन जीने को मजबूर वृंदावन की विधवाओं ने एक बार फिर परंपरा से परे जाकर होली में रंगो का अहसास किया। वृंदावन का राधा गोपीनाथ मंदिर उस क्षण का गवाह बना जब विधवाओं ने सैकड़ों वर्ष पुरानी परंपराओं की बेड़ियों को तोड़ते हुए होली खेली। 
विज्ञापन


मंदिर प्रांगण में दोपहर से शुरू हुई फूलों और गुलाल की होली के दौरान विधवाओं का उत्साह देखने लायक रहा। होली के गीतों की धुन पर नृत्य करतीं विधवाएं ऐसी लग रही थीं मानो अतीत के रंगहीन क्षणों को पीछे छोड़ आईं हैं। करीब पंद्रह कुंतल फूलों और कई क्विंटल गुलाल से खेली गई होली में  विधवा महिलाओं रंगों का भरपूर आनंद लिया। आश्रय सदन में रह रहीं राधा दासी, अनीतादासी, कृष्णा देवी ने बताया कि यह बहुत ही अच्छा अनुभव है। सुमित्रादासी बोलीं वर्षों तक उन्होंने होली नहीं मनाई। त्यौहार का मतलब ही भूल चुकी थीं। आज अपने आराध्य को समर्पित कर होली खेली है।  
विज्ञापन


बता दें कि संस्था सुलभ इंटरनेशनल विधवा महिलाओं को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य कर रही है। इसी प्रयास में गुरुवार को वृंदावन के सप्त देवालयों में से एक राधा गोपीनाथ मंदिर प्रांगण में फूलों और गुलाल की होली का आयोजन किया गया। सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक डॉक्टर बिंदेश्वर पाठक ने बताया कि विधवाओं की जिंदगी में नए रंग भरने का मौका देकर सुलभ ने समाज को यह संदेश देने की कोशिश की है कि विधवा महिलाएं भी समाज का उतना ही महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जितने दूसरे लोग। उन्होंने कहा कि सुलभ इंटरनेशनल वृंदावन, वाराणसी और उत्तराखंड के केदारनाथ की हजारों विधवाओं की ना सिर्फ देखभाल कर रहा है बल्कि उनके कौशल विकास के जरिए उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार काम कर रहा है। राधा गोपीनाथ मंदिर के सेवायत राजा गोस्वामी ने कहा कि इस दिव्य आयोजन का गवाह उनका मंदिर बना है। आयोजन की कवरेज के लिए देश-विदेश से मीडियाकर्मी पहुंचे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed