फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   why modi gvernment is silent on section 370

‘राम मंदिर और धारा 370 पर मोदी सरकार चुप क्यों’

Mon, 29 Jun 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा/गोवर्धन
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा/गोवर्धन Updated Mon, 29 Jun 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
why modi gvernment is silent on section 370
जम्मू कश्मीर पैंथर्स पार्टी के संस्थापक और सर्वोच्च न्यायालय के सीनियर एडवोकेट प्रो. भीम सिंह रविवार को गोवर्धन पहुंचे। यहां उन्होंने जतीपुरा परिक्रमा मार्ग स्थित शंकराचार्य आश्रम पर  शंकराचार्य अद्योक्षजानंद से जम्मू कश्मीर सहित देश के अन्य पहलुओं पर चर्चा की।
विज्ञापन


पत्रकार वार्ता में प्रो. भीम सिंह नेे कहा कि वह श्रीकृष्ण की जन्मस्थली को प्रणाम करने आए हैं। उन्होंने राम मंदिर निर्माण और धारा 370 के लिए आरएसएस और मोदी सरकार पर सवाल उठाए। प्रो. भीम सिंह कहा कि दोनों इस विषय पर बात क्यों नहीं करते। जम्मू कश्मीर में हमें मानवाधिकार चाहिए।
विज्ञापन


दिल्ली का प्रभाव असम और जम्मू कश्मीर में देखने को क्यों नहीं मिल रहा है। जम्मू कश्मीर में लगातार होते तिरंगे के अपमान पर भीम सिंह ने कहा कि 70 साल से यही माहौल है। शैतान को जिंदा रखने की कोशिश की जाती है। लोगों में भय पैदा कर वोट बटोरे जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू कश्मीर के लोग अपनी इच्छा से भारत से जुड़े थे। किसी मुस्लिम ने आज तक पाकिस्तान के हक में आवाज नहीं उठाई। हमारा समुदाय सरकार की नीतियों के खिलाफ है। हमें पूर्ण अधिकार चाहिए। जम्मू कश्मीर का विधान भारत देश के विधान से अलग क्यों है? वहां भारतीय नागरिक हैं तो मानवाधिकार क्यों नहीं है?  इस मौके पर पैंथर्स पाटी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष जौली खोसला, नसरीन हामिद मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed