फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   "Which grain do you consume? How many ACs are there in your home?"... You will face questions like these.

Mathura News: कौन सा अनाज खाते हैं, घर में कितने एसी....ऐसे सवालों से रूबरू होंगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
"Which grain do you consume? How many ACs are there in your home?"... You will face questions like these.
मथुरा।चौदह साल के बाद जनगणना-2027 इस बार अप्रैल से शुरू होगी। जनगणना के पहले चरण में मकानों की गिनती की जाएगी। इस दौरान गृहस्वामियों से 33 सवाल पूछे जाएंगे। आप कैसा अनाज खाते हैं, घर का फर्श कैसा है तो घर में एसी या कूलर, इसी तरह के सवालों के जवाब मतगणना कार्मिक को बताने होंगे।
विज्ञापन

जनगणना के लिए इन दिनों फील्ड ट्रेनर्स को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षकों को मोबाइल ऐप से हर घर के बारे में दिए गए 33 कॉलम में जानकारियां भरनी होंगी। इसमें कोई भी कॉलम अधूरा नहीं रहना चाहिए। मतगणना कार्मिकों को मकानों की गिनती के साथ ही मकानों की स्थिति, बुनियादी सुविधाओं के साथ ही संपत्ति की जानकारी भी देनी होगी। कितने बीघा खेत है या फिर कितने मकान, दुकान या अन्य अचल संपत्ति है। ननिहाल या ससुराल से मिलने वाली संपत्ति का भी ब्योरा पूछा जाएगा। इसके लिए मतगणना कॉर्मिक 33 सवालों के जवाब मांगेंगे। इनमें आप क्या अनाज खाते हैं, घर के फर्श कैसे हैं, घर में कितने मोबाइल हैं, कार है या बाइक। इसी तरह के सवालों के जवाब देने होंगे। इन कॉलम में मकान स्वामी के बारे में पूरी जानकारी उपलब्ध करानी होगी। पहले चरण की मतगणना पूरी होने के बाद दूसरे चरण की मतगणना मई में प्रारंभ होगी। जिला जनगणना अधिकारी डॉ. पंकज वर्मा ने बताया कि मतगणना कार्मिक आपके घर पहुंचेंगे। ऐसे में लोग अपने घर, परिवार के बारे में सही जानकारी उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन



इस तरह के सवालों के जवाब देने होंगे
-घर में शौचालय का प्रकार यानी शौचालय आधुनिक है या नहीं
-घर की छत आरसीसी लिंटर या है टिनशेड
-घर का फर्श टाइल्स का है या कच्चा है
-घर में ईंधन का स्रोत, एलपीजी, पीएनजी या सौर ऊर्जा
-कोई सा अनाज प्रयोग करते हैं, गेहूं या मोटा अनाज।
- घर में मनोरंजन के साधन, ट्रांजिस्टर, एलईडी
- इंटरनेट सुविधा, टेलीविजन, लैपटॉप, कंप्यूटर है या नहीं
- घर में कितने मोबाइल, स्मार्ट फोन हैं
- घर में कितने वाहन, बाइक या कार
- घर में कितने कमरे हैं, रसोईघर कैसा है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed