फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   When you come to Braj, you will feel as if you have stepped on the land of Kanha

कृष्ण नगरी में बनेंगे पांच प्रवेश द्वार: स्थापत्य और कला की दिखेगी भव्य और अद्भुत आभा; मिलेगी ये सुविधा

Sun, 28 Jan 2024 10:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 28 Jan 2024 10:47 AM IST
सार

ब्रज में प्रवेश कर लिया है इसका अहसास भव्य प्रवेश द्वार को देखकर हो सकेगा। इन प्रवेश द्वार से ब्रज की परंपरागत कला-संस्कृति के दर्शन होंगे।

विज्ञापन
When you come to Braj, you will feel as if you have stepped on the land of Kanha
कृष्ण जन्मभूमि मथुरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के पांच प्रवेश मार्गों पर भव्य प्रवेश द्वार बनाए जाएंगे। प्रवेश द्वार स्थापत्य और कला की दृष्टि से भव्य और आभा संपन्न होंगे, जिन्हें देखकर बाहर से आने वाले लोगों को अहसास हो जाएगा कि ब्रज की पावन धरा पर वे पहुंच चुके हैं। यहां ब्रज की परंपरागत कला-संस्कृति के दर्शन होंगे। यह पूरी परियोजना करीब 17.58 करोड़ रुपये की है। प्रवेश द्वार बनाए जाने के लिए स्थान चिन्हित कर लिए गए हैं।
विज्ञापन


ब्रज के प्रमुख तीर्थ स्थलों और अन्य प्रसिद्ध स्थलों पर विकास कार्य कराए जा रहे हैं, लेकिन मथुरा जिले की सीमाओं पर लंबे समय से ऐसे विकास कार्यों की कमी महसूस की जा रही थी, जिनसे पता चल सके कि मथुरा धर्म-आध्यात्म और पर्यटन की दृष्टि से कितना महत्वपूर्ण है। इसी के चलते उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने मथुरा जिले के पांच प्रवेश मार्गों पर भव्य प्रवेश द्वार बनाए जाएंगे। ये प्रवेश द्वार मथुरा की लोक संस्कृति को प्रदर्शित करेंगे, जहां श्लोक आदि भी लिखे होंगे, तो भगवान की लीलाओं का चित्रण भी होगा।
विज्ञापन


इनमें आगरा-मथुरा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित रैपुराजाट फरह बॉर्डर, अलीगढ़-मथुरा मार्ग पर साथिनी बार्डर पर, दिल्ली-मथुरा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित कोटवन बॉर्डर पर, हाथरस-मथुरा मार्ग स्थित सोनई बार्डर पर और गोवर्धन-मथुरा मार्ग पर गांव अड़ींग के समीप प्रवेश द्वार बनेंगे। प्रवेश द्वार बनाए जाने के लिए चिन्हित स्थानों पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा
ब्रज में बनने जा रहे प्रवेश द्वारों पर भगवान श्रीकृष्ण से जुड़े प्रसंगों का चित्रण होगा, साथ ही ब्रज की लोक संस्कृति से संबंधित चित्र भी दिखेंगे। इन प्रवेश द्वारों पर श्रीमदभगवद गीता के श्लोक भी लिए होंगे। सिर्फ इतना ही नहीं, यहां बाहर से आने वाले लोगों को आवश्यक जनसुविधाएं भी मिलेंगी, जिससे बाहर से आने वाले श्रद्धालु कुछ देर रुक भी सकेंगे। उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ  नगेंद्र प्रताप ने बताया कि मथुरा जिले के प्रवेश द्वारों के निर्माण की कार्ययोजना शासन ने स्वीकृत कर ली है। इस पर काम प्रारंभ कराया जा रहा है।

कितनी लागत से कहां निर्माण
7.66 करोड़ से आगरा-मथुरा मार्ग स्थित रैपुरा जाट पर।
2.75 करोड़ से दिल्ली-मथुरा मार्ग स्थित कोटवन बॉर्डर पर।
2.36 करोड़ से अलीगढ़-मथुरा मार्ग स्थित साथिनी बॉर्डर पर।
2.36 करोड़ से हाथरस-मथुरा मार्ग स्थित सोनई बॉर्डर पर।
2.36 करोड़ से मथुरा-गोवर्धन मार्ग स्थित अड़ींग के पास।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed