फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   When the train did not stop, a passenger from Aligarh pulled the chain

Mathura News: ट्रेन नहीं रुकी तो अलीगढ़ के यात्री ने कर दी चेन पुलिंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
When the train did not stop, a passenger from Aligarh pulled the chain
मथुरा। पुणे से निजामुद्दीन जाने वाली ट्रेन का रेलवे जंक्शन पर ठहराव नहीं है। इस ट्रेन में अलीगढ़ जाने वाला एक यात्री सवार था। ट्रेन जैसे ही जंक्शन पहुंची तो यात्री ने ट्रेन के न रुकने पर चेन पुलिंग कर दी। आरपीएफ ने चेन खींचने वाले को पकड़ कर उसके खिलाफ कार्रवाई की है।
विज्ञापन

पुणे से निजामुद्दीन जाने वाली ट्रेन का मथुरा जंक्शन पर ठहराव नहीं है। बृहस्पतिवार को जब ट्रेन जंक्शन से गुजर रही थी, तभी किसी ने चेन खींचकर उसे रोक दिया। नॉन स्टाप ट्रेन के जंक्शन पर रुकते ही आरपीएफ स्टाफ हरकत में आ गया। थाने पर तैनात हैड कांस्टेबल अजय गौतम ट्रेन के रुकने की वजह जानने निकले तो देखा कि ट्रेन से एक यात्री प्लेटफार्म पर उतरा है। आरपीएफ के बल ने यात्री को पकड़ लिया और पूछताछ की। उसने अपना नाम चमन खान पुत्र असगर अली निवासी अलीगढ़ बताया। यात्री ने बताया कि उसे अलीगढ़ जाना है। ट्रेन का ठहराव जंक्शन पर नहीं होने के कारण उसे चेन पुलिंग करना पड़ी।
विज्ञापन

आरपीएफ थाना प्रभारी निरीक्षक उपदेश कुमार कौशिक ने बताया कि पुणे निजामुद्दीन एक्सप्रेस का जंक्शन पर ठहराव नहीं है। ट्रेन में सफर कर रहे यात्री को अलीगढ़ जाने के लिए जंक्शन पर उतरना था। ट्रेन जब जंक्शन पर नहीं रुकी तो यात्री ने चेन खींचकर उसे जंक्शन पर रोक दिया। चेन खींचने वाले के खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed