फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   When the police did not listen, the child saint went to court

Mathura News: पुलिस ने नहीं सुनी तो बाल संत पहुंचे कोर्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
When the police did not listen, the child saint went to court
मथुरा। बाल संत के नाम से मशहूर अभिनव अरोड़ा सोमवार को दिल्ली से मथुरा कोर्ट पहुंचे। साथ में उनकी मां ज्योति अरोड़ा भी थीं। उन्होंने एसीजेएम (प्रथम) के यहां 7 यूट्यूबों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को याचिका दी। कोर्ट ने सुनवाई के लिए 6 नवंबर की तारीख मुकर्रर की है। साथ ही कोतवाली पुलिस ने मामले की आख्या मांगी है।
विज्ञापन



बाल संत अभिनव अरोड़ा ने बताया कुछ लोग जान बूझकर उन्हें बदनाम कर रहे हैं। साथ ही जान से मारने की धमकियां भी दी जा रही हैं। माता-पिता को हर दिन 500 से अधिक धमकी भरी फोन कॉल आ रही हैं। लगातार डराया धमकाया जा रहा है। वह 19 अक्तूबर को कोतवाली पुलिस के पास भी रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए गए, लेकिन पुलिस ने उनकी सुनवाई नहीं की। अंत में उन्हें कोर्ट का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन


सोमवार को एसीजेएम (प्रथम) के यहां परेशान करने वाले 7 यूट्यूबों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की याचिका दाखिल की। न्यायालय ने कोतवाली पुलिस ने मामले की आख्या मांगने के साथ सुनवाई के लिए 6 नवंबर की तारीख तय की है। अभिनव ने बताया कि कहा अब बात मेरी भक्ति की आ गई है। इसे नकली बताया जा रहा है। अब हम बर्दाश्त नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed