फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   When the police caught him, they shot the home guard out of suspicion

Mathura News: पुलिस ने पकड़ा तो शक में होमगार्ड को मारी गोली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
When the police caught him, they shot the home guard out of suspicion
नौहझील (मथुरा)। थाना क्षेत्र के गांव मिट्ठोली में स्थित बंबे पर सोमवार सुबह कसरत करने आए होमगार्ड कृष्ण कुमार को रंजिशन गोली मारने की बात सामने आई है। मुख्य आरोपी ने पुलिस के सामने स्वीकार किया है कि 7-8 माह पहले गायों से जुड़े एक प्रकरण में पूछताछ के लिए उसे व उसके 2-3 साथियों को पुलिस ने पकड़ा था।
विज्ञापन

हालांकि, पुलिस ने पूछताछ कर सभी को छोड़ दिया था, लेकिन उसे शक था कि उसे होमगार्ड कृष्ण कुमार ने उठवाया है। तभी से वह रंजिश मानने लगा। मुख्य आरोपी जगदीश ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसके व कृष्ण के बीच 3-4 बार कहासुनी व फायरिंग हुई है। वह मौके की तलाश में था और सोमवार को मौका पाकर साथियों के साथ घटना को अंजाम दे दिया।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह हमलावरों ने पिस्टल व तमंचे से 5-6 राउंड हवाई फायर करने के बाद एक गोली होमगार्ड कृष्ण कुमार को मारी थी। गोली होमगार्ड के पेट में लगी और उसका उपचार एस एन मेडिकल काॅलेज आगरा में जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




पुलिस की 3 टीमें दे रहीं दबिश

नामजद व अज्ञात आरोपियों की तलाश में पुलिस की 3 टीमें संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। आरोपियों के दोस्त, रिश्तेदारियों में भी पुलिस की दबिश जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed