फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   When the couple's government washed their face playing Holi, it was named Gulal Kund

Mathura News: युगल सरकार ने होली खेल मुख धोया तो नाम पड़ गया गुलाल कुंड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Mar 2023 07:00 AM IST
विज्ञापन
When the couple's government washed their face playing Holi, it was named Gulal Kund
गोवर्धन (मथुरा)। श्रीराधा-कृष्ण युगल सरकार ने गिरिराज महाराज की नगरी के गांव गांठौली में जमकर गुलाल से होली खेली थी। गुलाल से सराबोर सिर और मुख को उन्होंने जिस कुंड में धोया था उसका नाम गुलाल कुंड पड़ गया। गांठौली को ऋ षि गर्गाचार्य की तपोस्थली भी माना जाता है। वर्तमान में इसमें पानी का अभाव है।
विज्ञापन

गोवर्धन से 4 किलोमीटर दूर स्थित गांव गांठौली में कृष्ण काल का कुंड बना हुआ है। इस कुंड में वर्तमान में श्रीराधा कृष्ण के होली खेलने के प्रमाण मिलते हैं। फाल्गुन मास में प्रेम से सराबोर होकर राधाकृष्ण ने सखियों संग श्रीकृष्ण से अबीर-गुलाल की होली खेली तो तीनों लोक इस अलौकिक लीला को देखने के लिए ठहर गए। धार्मिक ग्रंथों में भगवान श्री राधाकृष्ण के होली लीला के बाद कुुंड के जल से मुख धोने का वर्णन है।
विज्ञापन

मान्यता है फाल्गुन मास में कुंड के पानी का रंग गुलाबी नजर आता है। पौराणिक मान्यता से जुड़े कुंड की शोभा इसके चारों ओर लगे सघन वृक्ष हैं। प्रदेश सरकार द्वारा कुंड के घाटों के निर्माण और रात्रि में विशेष रोशनी से यहां का आकर्षण फिर से बढ़ गया है। कुंड पर महाप्रभुजी की बैठक के सेवायत कृष्णमुरारी शर्मा ने बताया कि प्राचीन काल में राधा-कृष्ण के भोजन के लिए रसोई एवं पान घर का निर्माण हुआ था। यहां पर ब्रज चौरासी कोस की यात्रा का पड़ाव स्थल है। ब्रज चौरासी कोस यात्री गुलाल से आराध्य प्रिय प्रियतम के साथ होली खेलते हैं। देश-विदेश से श्रद्धालु लीला का आनंद लेने आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed