फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   When synthetic milk was caught, a sample collection campaign was launched

Mathura News: सिंथेटिक दूध पकड़ा तो फिर चला नमूना भरो अभियान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
When synthetic milk was caught, a sample collection campaign was launched
मथुरा।डेयरी से नमूना लेते खाद्य सुरक्षा अधिकारी। - फोटो : mathura
मथुरा। सिंथेटिक दूध और नकली पनीर का कारोबार मथुरा में जोरों पर है। एक बार फिर बलदेव में सिंथेटिक दूध पकड़े जाने के बाद एफएसडीए की टीम ने सक्रियता बढ़ाई है। बृहस्पतिवार को अभियान चलाकर टीम ने पांच नमूने लिए।
विज्ञापन

एक माह पहले मथुरा से भेजा गया नकली पनीर पकड़े जाने के बाद खूब शोर मचा था। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने कुछ दिन अभियान चलाकर डेयरियों पर नमूने लिए लेकिन इसके बाद फिर सब ठंडा पड़ गया। एक सप्ताह पहले भी नकली पनीर से भरी एक गाड़ी पकड़ी, मौके से नमूना लेने के बाद नकली पनीर नष्ट करा दिया, लेकिन इस कारोबार की जड़ तक जाने का प्रयास नहीं किया।
विज्ञापन

अब एक बार फिर बलदेव में सिंथेटिक दूध का टैंकर पकड़े जाने के बाद विभाग ने सक्रियता दिखाई है। विभाग ने दूध के नमूने लेने शुरू किए हैं। बृहस्पतिवार को सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय धीरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशन में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ज्ञान पाल सिंह के नेतृत्व में टीम ने अभियान चलाया। खाद्य सचल दल ने जन्मभूमि व जयसिंहपुरा क्षेत्र से मिश्रित दूध का एक-एक नमूना लिया। इसके अलावा राया स्थित मधु डेयरी से घी, पनीर और मिश्रित दूध का एक-एक नमूना लिया। कुल पांच नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। खाद्य सचल दल में दलवीर सिंह, भरत सिंह एवं मोहर सिंह कुशवाह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्थान और हरियाणा से आपूर्ति बताकर झाड़ लेते हैं पल्ला
जब भी जिले में सिंथेटिक दूध और नकली पनीर पकड़ जाता है तो एफएसडीए राजस्थान और हरियाणा से आपूर्ति होने की बात कहकर पल्ला झाड़ लेता है। न तो मथुरा में आपूर्ति लेने वाले व्यापारियों से पूछताछ कर इस नेटवर्क को तोड़ने का प्रयास किया जाता है और न ही अन्य कोई कार्रवाई की। ऐसे में मिलावट और नकली खाद्य पदार्थों के कारोबार को विभाग कैसे रोकेगा, इसका भी कोई ठोस प्लान विभाग के पास नहीं है।

---
सिंथेटिक दूध या नकली पनीर लेकर आने वाले लोग आपूर्तिकर्ता या आपूर्ति लेने वाले व्यापारियों के नाम नहीं बताते हैं। राजस्थान और हरियाणा में कार्रवाई की विभाग को अनुमति नहीं है। फिर भी सूत्रों के माध्यम से जानकारी जुटाकर नमूने लिए जा रहे हैं। हर हाल में मिलावटी और नकली खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाई जाएगी।
-ज्ञानपाल सिंह, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed