{"_id":"67d092544b35aa5c9402b03f","slug":"wheat-will-be-purchased-at-68-centers-on-support-price-preparations-complete-mathura-news-c-369-1-mt11008-126414-2025-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: किसान भाई ध्यान दें...ऊंचे दामों में बेचना है गेहूं, तो आज ही कर लें ये काम; तभी होगा मोटा मुनाफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: किसान भाई ध्यान दें...ऊंचे दामों में बेचना है गेहूं, तो आज ही कर लें ये काम; तभी होगा मोटा मुनाफा
Wed, 12 Mar 2025 01:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Mar 2025 01:49 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के मथुरा में 17 मार्च से गेहूं की खरीद शुरू हो जाएगी। किसानों को 2425 रुपये प्रति क्विंटल का समर्थन मूल्य मिलेगा। जिले में खरीद के लिए 68 केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
गेहूं।
- फोटो : एजेंसी।
विस्तार
मथुरा में गेहूं की खरीद के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। शासन समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद 17 मार्च से शुरू कर रहा है। जिले में खरीद के लिए 68 केंद्र बनाए गए हैं। खाद्य तथा रसद विभाग के अधिकारियों ने बताया कि समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने के लिए किसानों का पंजीकरण चल रहा है। सरकार ने गेहूं का समर्थन मूल्य 2425 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है।
जिलेभर में खोले गए 68 केंद्र
डिप्टी आरएमओ संतोष यादव ने बताया कि जिलेभर में 68 केंद्र खोले गए हैं। उन्होंने बताया कि पहले एक मार्च से खरीद शुरू होनी थी, लेकिन शासन ने तिथि को बढ़ा दिया था। ऐसे में अब 17 मार्च से सभी केंद्रों पर खरीद शुरू हो जाएगी। सभी खरीद एजेंसियों को निर्देश दिया गया है कि क्रय केंद्रों पर व्यवस्थाएं पहले से ही पूरी कर ली जाएं।
ये भी पढ़ें - Holi 2025: नंदगांव की लठामार होली...हुरियारिनों ने बरसाईं लाठियां, हुरियारों ने की हंसी-ठिठोली; देखें फोटो
विज्ञापन
बटाईदार भी करा सकेंगे पंजीकरण
उन्होंने बताया कि बटाईदार किसान भी समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने के लिए अपना पंजीकरण करा सकते हैं। गेहूं की खरीद के लिए जिले में खाद्य एवं रसद विभाग के आठ क्रय केंद्र, पीसीएफ के 44 केंद्र तथा पीसीयू के 12 केंद्र और भाखानि के 4 केंद्र बनाए गए हैं। किसान इन केंद्रों पर गेहूं बेच सकता है। डिप्टी आरएमओ ने बताया कि समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने के 48 घंटे के अंदर किसानों के खाते में धनराशि भेज दी जाएगी। अब तक 750 किसानों ने गेहूं बिक्री के लिए पंजीकरण कराया है।
ये भी पढ़ें - UP Encounter: 'छह हत्याएं करने के बाद ही शादी', असद गैंग में सदस्य बनने के लिए पूरी करनी होती हैं ये शर्तें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन