फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Wheat-Rice

अब तीन दिन और मिलेगा कोटे का गेहूं-चावल

Fri, 08 May 2020 05:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2020 05:27 PM IST
विज्ञापन
Wheat-Rice
मथुरा। सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों पर मासिक खाद्यान्न गेहूं-चावल इस बार सिर्फ तीन दिन और मिलेगा। 11 मई तक वितरण के बाद जिला पूर्ति विभाग मासिक वितरण की व्यवस्था बंद कर देगा।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन में दो स्तर पर खाद्यान्न वितरण की व्यवस्था का पहला चरण इस बार 11 मई को खत्म होने जा रहा है। इसमें अंत्योदय और पंजीकृत श्रमिकों को मुफ्त और पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को निर्धारित रियायती दर पर खाद्यान्न दिया जाएगा। जनपद में अब तक 104273 राशनकार्डों पर 2740.865 मीट्रिक टन खाद्यान्न निशुल्क तथा निर्धारित मूल्य पर 255292 राशनकार्डों पर 5205.1 मीट्रक टन खाद्यान्न वितरण हुआ। इस तरह 359565 राशनकार्डों को 7945.965 मीट्रक टन वितरण किया जा चुका है।
विज्ञापन

लॉकडाउन के द्वितीय चरण की व्यवस्था में एक बार फिर निशुल्क चावल बांटा जाएगा। जिलापूर्ति अधिकारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि प्रथम चरण में गेहूं-चावल वितरित हो रहा है। इसके बाद सभी को पांच किलो प्रति यूनिट की दर से पूर्व की भांति चावल मिलेगा। उन्होंने लोगों से राशन लेते वक्त सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed