फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Wheat procurement: E-pop machines reached 40 purchasing centers

गेहूं खरीद : 40 क्रय केंद्रों पर पहुंचीं ई-पॉप मशीन

Fri, 31 Mar 2023 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Fri, 31 Mar 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Wheat procurement: E-pop machines reached 40 purchasing centers
मथुरा। किसानों के हाथ का अंगूठा लगाकर उसकी पहचान करने वाली ई-पॉप मशीन सभी केंद्रों पर नहीं पहुंच सकी हैं। 83 क्रय केंद्रों में से केवल 40 क्रय केंद्रों पर ही यह पहुंची हैं। उधर विपणन विभाग गेहूं क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद की अन्य आवश्यकताएं पूरी कर ली हैं।जनपद में खाद्य एवं विपणन विभाग ने गेहूं खरीद के लिए 83 क्रय केंद्र तैयार किए हैं, जिनमें से विपणन शाखा के 8 केंद्र, भारतीय खाद्य निगम का एक क्रय केंद्र, प्रदेश कोऑपरेटिव
विज्ञापन

यूनियन के 10 क्रय केंद्र, प्रदेश कोऑपरेटिव फेडरेशन के 64 क्रय केंद्र मौजूद हैं। गेहूं बिक्री में फर्जीवाड़े को रोकने के लिए सरकार द्वारा ई-पॉप मशीन सिस्टम लागू किया गया है। जिसके तहत क्रय केंद्र पर आने वाले किसान अपना हाथ का अंगूठा लगाकर गेहूं की बिक्री करता है। खाद्य एवं विपणन विभाग ने 85 ई-पॉप मशीन मंगाई हैं, जिनमें से 40 मशीनों को अपग्रेड किया गया है। डिप्टी आरएमओ संतोष यादव ने बताया कि अन्य ई-पॉप मशीनों को अपग्रेड किया जा रहा है। जिसके बाद क्रय केंद्रों पर भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन

नहीं है किसानों का गेहूं रखने की व्यवस्था
किसानों के बिक्री के लिए आने वाले गेहूं की क्रय केंद्रों पर बारिश से बचाने के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। चार क्रय केंद्र मंडी समिति के अंदर बनाए गए हैं यहां पर सात नीलामी चबूतरों पर गलत तरीके से मंडी समिति ने व्यापारियों को वितरित किया हुआ है। जिसके चलते आने वाले किसानों को अपना गेहूं खुले में रखना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हम मंडी में कराएंगे नीलामी चबूतरा खाली
मंडी में जो नीलामी चबूतरा किसानों को गेहूं रखने लिए बने हैं। उनको खाली कराएंगे, ताकि चार क्रय केंद्रों पर आने वाले किसानों का अनाज बारिश से सुरक्षित रह सके। इसके लिए हम उच्चाधिकारियों से बात करेंगे।
-संतोष यादव, डिप्टी आरएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed