{"_id":"644eaaa5c2cd8e1315004fb6","slug":"weather-took-a-turn-relief-from-rain-mathura-news-c-29-1-mtr1002-67300-2023-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: मौसम ने ली करवट, बारिश से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: मौसम ने ली करवट, बारिश से मिली राहत
विज्ञापन
मथुरा। जिले में दो दिन से मौसम बदल रहा है। शनिवार के साथ रविवार को भी दिनभर बादल छाए रहने के साथ तेज हवाएं चलीं। जिले के विभिन्न हिस्सों में कहीं तेज तो कहीं रिमझिम बारिश हुई। इससे मौसम सुहाना हो गया। लोगों ने भी गर्मी से राहत ली। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।
बीते कुछ दिनों से निकल रही धूप और गर्मी से तापमान फिर से धीरे-धीरे बढ़ रहा था लेकिन रविवार को मौसम ने एक बार फिर पलटी खाई। जिले भर में सुबह से बादल छाए रहे। हल्की-हल्की हवाएं चलती रहीं। दोपहर तक लगभग यही मौसम बना रहा लेकिन दोपहर बाद बारिश शुरू हो गई। कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हुई। तो कुछ क्षेत्रों में धूल भरी आंधी भी चली।। रविवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री रहा।
महावन, नंदगांव क्षेत्र में दिन भर बादल छाए रहे। धूल भरी आंधी चली। वृंदावन में दिन भर बादल छाए रहे और दोपहर के बाद बारिश शुरू हो गई।
शेरगढ़ में भी बारिश हुई। ठंडी हवा भी चली। गोवर्धन में दोपहर बाद बारिश हुई। परिक्रमार्थियों की संख्या बढ़ गई। इसी तरह राधाकुंड, सुरीर, शेरगढ़ और चौमुहां में भी सुबह से बादल छाए रहे लेकिन दोपहर बाद बारिश शुरू हो गई। चौमुहां में लगभग आधा घंटे पानी पड़ा, जिससे जगह-जगह पानी भर गया। मौसम विभाग सोमवार को भी मौसम ऐसा रहने की संभावना जता रहा है।